‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ पर करीना कपूर को एमपी हाईकोर्ट का नोटिस

Updated on 11-05-2024 01:22 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की किताब ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल’ के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (जबलपुर) ने नोटिस जारी किया है। जस्टिस जीएस अहलूवालिया की सिंगल बेंच ने किताब की को-ऑथर अदिति शाह भीमजियानी, अमेजन इंडिया और जगरनाट बुक्स से भी जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी।

हाईकोर्ट में एडवोकेट क्रिस्टोफर एंथोनी ने 2022 में याचिका दाखिल की थी। पहली सुनवाई अगस्त 2022 में हुई थी, तब हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को भी पार्टी बनाने के लिए कहा था। बाद में मामला कुछ ठंडा पड़ गया। एंथोनी के कोर्ट में मेमोरेंडम लगाने के बाद 10 मई को सुनवाई हुई।

याचिका में दलील दी गई है कि नाम में बाइबल जोड़ने से ईसाई धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुईं। एंथोनी का कहना है कि बाइबल ईसाई धर्म का धार्मिक ग्रंथ है। प्रभु यीशू की शिक्षा का वर्णन इस पवित्र पुस्तक में पाया जाता है। करीना की किताब में बाइबल का इस्तेमाल ठेस पहुंचाने वाला है।

तीन साल पहले लॉन्च की थी किताब

करीना कपूर ने 9 अगस्त 2021 को प्रेग्नेंसी पर लिखी यह किताब लॉन्च की थी। उन्होंने इस किताब को अपना तीसरा बच्चा कहा था। किताब की लॉन्चिंग पर उन्होंने ऑनलाइन करण जौहर से चर्चा की और प्रेग्नेंसी के दौरान जीवन में आए उतार-चढ़ावों पर बात की। करीना ने बताया कि पहली प्रेग्नेंसी के मुकाबले दूसरी प्रेग्नेंसी उनके लिए कठिन रही।

'किताब मेरी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक और भावनात्मक अनुभवों को बताती है'

करीना ने 9 जुलाई 2021 को सोशल मीडिया प्लैटफार्म इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। वह पूछती हैं, 'क्या बेक हो रहा है?' इसके बाद माइक्रोवेव से किताब निकालकर कहती हैं, 'ये बेक हो रहा है।' कैप्शन में लिखा था, 'मेरी गर्भावस्था और मेरी 'प्रेग्नेंसी बाइबल' लिखना, यह एक यात्रा रही है।'

उन्होंने लिखा था, 'कुछ अच्छे दिन और कुछ बुरे दिन थे, कुछ दिनों में मैं काम पर जाने के लिए उतावली थी, लेकिन कुछ दिनों में मैं बिस्तर से उठने के लिए भी जूझ रही थी। यह किताब मेरी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक और भावनात्मक अनुभवों को बताती है। ये बहुत ही व्यक्तिगत विवरण है। कई मायनों में यह किताब मेरे तीसरे बच्चे की तरह है, गर्भाधान से लेकर आज इसके जन्म तक।'

करीना 21 फरवरी को दोबारा मां बनी थीं

करीना ने 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। बेटे का नाम पहले जेह अली खान बताया जा रहा था, लेकिन अपनी बुक में करीना ने बेटे का नाम जहांगीर बताया। इससे पहले करीना 2016 में पहली बार मां बनी थीं और उन्होंने तैमूर को जन्म दिया था। करीना ने सैफ अली खान से 2012 में शादी की थी।

करीना ने करण से कहा- जेह को लेकर घर आना यादगार था

किताब की लॉन्चिंग पर ऑनलाइन करण जौहर से बातचीत में करीना ने कहा, 'दूसरी बार प्रेग्नेंट होना बहुत टफ था, तैमूर के समय इतनी तकलीफ नहीं हुई थी जितनी जेह के समय हुई। जब तैमूर के समय प्रेग्नेंट थी तो सब कुछ बहुत स्मूथ था, मुझे अच्छा लग रहा था। मैंने वो पीरियड एन्जॉय किया, जिससे मुझे ये हौसला मिला कि चलो दोबारा करते हैं, लेकिन दूसरी बार चीजें बदली हुई थीं। मुझे काफी दिक्कत होती थी।

मैं सोचती थी कि मैं ये नहीं कर सकती, मुझसे नहीं होगा और आगे कुछ ठीक होने वाला नहीं है। कोविड का भी टाइम चल रहा था, सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने शूटिंग भी की। इससे मुझे काफी अच्छा लगा, मुश्किल दौर में मैं खुश रह पाई। मन में लगातार ये डर बना हुआ था कि क्या होने वाला है, अगर मुझे कोविड हो गया तो मेरे बच्चे को भी हो जाएगा। अंतिम ट्राईमिस्टर में मेंटली काफी ट्रॉमा झेला। मुझे ऐसा लगता था कि मेरे पैर 100 किलो के हो गए हैं।'

करीना ने कहा, 'जब जेह को जन्म देने के बाद उसे अपने हाथों में लेकर अस्पताल से घर लौटी तो वो पल यादगार था। इसके बाद मैं अपने आपको शीशे में देखकर सोचती थी कि क्या कभी ठीक हो पाऊंगी। सोचा था कि सब ठीक हो जाएगा और मैं एक बार फिर वापसी करूंगी।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.