भोपाल के कैफे में 20 ज्यादा लोगों ने तोड़फोड़ की:लोग डरकर भागे

Updated on 19-11-2025 12:43 PM

भोपाल, भोपाल के मिसरोद में मैजिक स्पॉट कैफे में 20 से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया। मंगलवार रात नकाबपोश बदमाशों ने तलवार-डंडों से जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान एक युवक-युवती कैफे में बैठे थे। दोनों डर कर वहां से भाग गए।

घटना के सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहे हैं। बताया कि कैफे में दो मिनट से भी कम समय में बदमाश तोड़फोड़ कर फरार हो गए। प्राथमिक जांच में यह साफ दिख रहा है कि हमलावरों की मंशा लूटपाट नहीं थी। वे सीधे कैफे में घुसे, तोड़फोड़ की और भाग निकले। इससे पुलिस को रंजिश की आशंका लग रही है। कैफे संचालक सक्षम गिरि रंजिश की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे, लेकिन उन्होंने एफआईआर में 2-3 नाम संदेही के तौर पर लिखाए हैं।

दो संदेही उठाए, लगातार पूछताछ विवेक सिंह ने बताया कि एफआईआर में जिन नामों का जिक्र था, उनमें से दो को राउंड अप कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। हमने 2 संदेहियों को उठाया है।उनके बयान लिए जा रहे हैं। अभी वजह स्पष्ट नहीं है, रंजिश थी या कोई पुराना विवाद, इसकी पड़ताल की जा रही है।

तीन थानों की संयुक्त टीमें लगीं हमले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने तीन थानों की संयुक्त टीमें लगाई हैं। जिसमें मिसरोद, बागसेवनिया और कटारा हिल्स शामिल हैं विवेक सिंह ने बताया, तीनों थानों की टीमें अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही हैं, फुटेज, शक के आधार, रूट मैप, और संभावित विवादों पर काम चल रहा है।

नकाबपोश बदमाशों की पहचान में कठिनाई, कुछ क्लू मिले हमलावरों ने अपने चेहरे बांध रखे थे, जिससे पहचान में दिक्कत हो रही है।लेकिन पुलिस को कुछ क्लू मिले हैं, जिन पर टीमें काम कर रही हैं। इसका कहना है कि चेहरे ढंके होने से पहचान साफ नहीं हो रही।लेकिन हमें कुछ सुराग मिले हैं,जिन पर तेजी से वर्क किया जा रहा है।

कैफे संचालक ने कुछ नामजद अज्ञात पर मामला दर्ज कराया सक्षम गिरि ने योगी, निखिल, अभिषेक समेत पांच नामजद और अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई है।सक्षम के अनुसार, उन्होंने इन आरोपियों के बारे में कोई ठोस कारण नहीं बताया है, जिससे पुलिस के लिए घटना के मूल विवाद तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.