ATM में और ज्यादा मिलेंगे 100 और 200 रुपये के नोट, RBI ने बैंकों को दिए निर्देश, क्यों लिया यह फैसला?

Updated on 29-04-2025 01:41 PM
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश दिए हैं। रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा है कि एटीएम में 100 और 200 रुपये से ज्यादा से ज्यादा नोट रखे जाएं, ताकि ग्राहकों को परेशानी न हो।
अभी एटीएम से ज्यादातर 500 रुपये के नोट निकलते हैं। ऐसे में उन लोगों को काफी परेशानी होती है, जिन्हें 100 या 200 रुपये के नोट की जरूरत होती है। रिजर्व बैंक चाहता है कि एटीएम में 100 और 200 रुपये के नोट ज्यादा से ज्यादा मिलें। इसके लिए रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों और व्हाइट-लेबल ATM ऑपरेटर्स को जरूरी निर्देश दिए हैं। रिजर्व बैंक ने इसके लिए डेडलाइन भी तय कर दी है।

क्या कहा रिजर्व बैंक ने?

रिजर्व बैंक का कहना है कि 75% एटीएम में कम से कम एक कैसेट में ये नोट 30 सितंबर 2025 तक होने चाहिए। मतलब, ज्यादातर एटीएम में ये नोट मिलने लगेंगे। फिर 31 मार्च 2026 तक ये 90% एटीएम में मिलने चाहिए। इससे लोगों को छोटे नोटों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

1 मई से कैश निकाला होगा महंगा

अगर आप एटीएम से बहुत ज्यादा कैश निकालते हैं तो यह आदत आपको महंगी पड़ सकती है। 1 मई से एटीएम से कैश निकालने के नियम में बदलाव होने जा रहा है। 1 मई से एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको जेब ज्यादा ढीली करनी होगी।

हर बैंक ने फ्री लिमिट तय कर दी है। अगर आप तय लिमिट से अधिक बार एटीएम से कैश निकालते हैं तो आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। फ्री लिमिट के बाद एटीएम ट्रांजैक्शन पर हर बार 1 मई के बाद 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन शुल्क देना होगा। अभी तक यह शुल्क 21 रुपये था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.