मोदी सांसदों से बोले- राहुल की तरह पेश न आएं:NDA संसदीय दल की मीटिंग में कहा- विपक्ष तीसरी बार गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बनने से परेशान

Updated on 02-07-2024 01:29 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (2 जुलाई) को NDA संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। इसमें भाजपा के सीनियर नेता, केंद्रीय मंत्रियों के अलावा सहयोगी पार्टियों के सांसद शामिल हुए। मोदी का उनके तीसरे कार्यकाल में NDA सांसदों को दिया यह पहला संबोधन था।

संसदीय दल की बैठक PM मोदी ने सांसदों को सदन में अपना आचरण ठीक रखने की नसीहत दी। सूत्रों के मुताबिक PM ने सांसदों से कहा कि वे लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरह पेश न आएं। विपक्ष परेशान है क्योंकि पहली बार कोई गैर-कांग्रेसी नेता लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बना है।

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने मीडिया को बैठक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि PM मोदी ने NDA सांसदों को बताया कि हमें सदन में कैसा व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने गैर-जरूरी बयानबाजी से बचने की सलाह दी है। PM ने कहा कि सभी सांसद देश सेवा के लिए आए हैं। यही हमारी प्राथमिकता है।

रिजिजू ने कहा कि कल विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में जिस तरह का व्यवहार किया, वह हमारा सबक है। उन्होंने स्पीकर की तरफ पीठ कर ली और उनका अपमान किया। हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान राहुल की बातों का जवाब देंगे।

राहुल ने लोकसभा में कहा- भाजपा हिंसा कराती है, ये हिंदू नहीं

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कल लोकसभा में मोदी सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला था। राहुल ने भाजपा को 20 से ज्यादा मुद्दों पर घेरा और देश में हिंसा, नफरत, डर फैलाने का आरोप लगाया।

90 मिनट के भाषण में राहुल ने कहा- भाजपा नेता हिंदू नहीं हैं क्योंकि वे चौबीसों घंटे हिंसा और नफरत फैलाने में लगे हुए हैं। हिंदू कभी हिंसा नहीं कर सकता, कभी नफरत, डर नहीं फैला सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर आपत्ति जताई तो राहुल ने पलटवार किया।

उन्होंने कहा- वे भाजपा के बारे में बोल रहे हैं। सत्तारूढ़ पार्टी पूरी तरह हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। मोदी जी, सत्तारूढ़ दल या RSS पूरे हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व नहीं करते।

राहुल ने भगवान शिव, गुरुनानक और ईसा मसीह के पोस्टर दिखाते हुए कहा कि उनका संदेश है- डरो मत, डराओ मत। सभी धर्म और हमारे महापुरुष अहिंसा और अभय मुद्रा की बात करते हैं, लेकिन जो खुद को हिंदू कहते हैं, वे चौबीसों घंटे हिंसा, हिंसा, नफरत, नफरत करते हैं।

राहुल ने स्पीकर से कहा- आप मेरे सामने तनकर खड़े रहे, मोदी जी के आगे झुके

राहुल ने डर का उदाहरण देते हुए स्पीकर ओम बिरला को भी नहीं छोड़ा। राहुल ने ओम बिरला से कहा- 26 जून को जब आपको स्पीकर चुना गया। तब आसंदी के पास आप मोदी जी से झुककर मिल, जबकि मुझसे तनकर हाथ मिलाया। 

राहुल की स्पीच के दौरान मोदी-शाह के अलावा 4 मंत्रियों ने खड़े होकर टोका
लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी आपत्ति ली और दो बार हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा- यह मुद्दा बहुत गंभीर है। पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत ही गंभीर विषय है। इस दौरान पांच केंद्रीय मंत्रियों ने हस्तक्षेप किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- खुद को हिंदू बताने में गर्व महसूस करने वाले करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। नेता प्रतिपक्ष सदन और देश से माफी मांगें। शाह ने राहुल पर पलटवार करते हुए कहा कि आपातकाल और 1984 के दंगों में कांग्रेस ने आतंक फैलाया है। राहुल को अहिंसा पर बात करने का कोई हक नहीं है।

राहुल के भाषण के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। राहुल ने अग्निवीर, PM मोदी के परमात्मा से डायरेक्ट कनेक्शन और किसानों के MSP कानून की बात कही। इस पर मोदी 2 बार, शाह-राजनाथ 3-3 बार, शिवराज चौहान, किरेन रिजिजू और भूपेंद्र यादव ने एक-एक बार खड़े होकर टोका।

लोकसभा में राहुल के बयान के कई हिस्से हटाए गए\

बाद में राहुल के बयान से कई अंशों को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया। हटाए गए अंशों में हिंदुओं और पीएम नरेंद्र मोदी, BJP, RSS पर किए गए कमेंट्स भी शामिल हैं।

मंगलवार (2 जुलाई) को संसद पहुंचने पर जब राहुल गांधी को यह बताया गया तो उन्होंने कहा- मोदी जी की दुनिया में सच्चाई मिटाई जा सकती है, हकीकत में सच को नहीं मिटाया जा सकता। जो मुझे कहना था, मैंने कह दिया। वो सच्चाई है। जितना मिटाना है मिटाएं। सच्चाई, सच्चाई होती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.