मोदी सरकार ने कबाड़ बेचकर कमा डाले अरबों रुपये, आखिर कहां कर डाली इतनी सफाई?

Updated on 10-11-2024 05:35 PM
नई दिल्ली: कबाड़ बेचकर भी केंद्र सरकार की जबरदस्त कमाई हो रही है। पिछले कुछ वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने कबाड़ बेचकर करोड़ों नहीं बल्कि अरबों रुपये कमाए हैं। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने बताया है कि केंद्र सरकार ने पिछले 3 वर्षों में सरकार ने कबाड़ बेचकर 2,364 करोड़ रुपये कमाए हैं। ये कबाड़ अलग-अलग सरकारी ऑफिस से बेचा गया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे लेकर एक पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में बताया है कि सरकार ने यह स्वच्छता अभियान कितनी जगह चलाया। उन्होंने यह भी बताया है कि कितनी फिजिकल फाइल की सफाई की गई और कितनी ई-फाइल्स की। साथ ही उन्होंने बताया कि इस अभियान ने सरकार ने इस साल 650.10 करोड़ रुपये कमाए।

स्पेशल कैंपेन के तहत हुई सफाई


दरअसल, सरकार दफ्तरों में पड़ी बेकार चीजों जैसे फाइल आदि का समय-समय पर रिव्यू करती रहती है। जितेंद्र सिंह की पोस्ट के मुताबिक यह ऐसी चौथी कैंपेन थी। इसे 'स्पेशल कैंपेन 4.0' नाम दिया गया। इस विशेष कैंपेन के तहत शुरू की गई इस पहल ने न केवल सरकार के खजाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, बल्कि सरकारी विभागों में स्वच्छता और आर्थिक योगदान को भी बढ़ावा दिया है।

पीएम मोदी ने की तारीफ


केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह की पोस्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, 'सराहनीय! इफेक्टिव मैनेजमेंट और प्रोएक्टिव एक्शन पर फोकस करके इस प्रयास ने शानदार रिजल्ट दिए हैं। यह दर्शाता है कि कैसे सामूहिक प्रयास से स्थायी परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।'

हजारों फाइलों को हटाया गया


इस कैंपेन में कुल 58,545 फिजिकल फाइलों की समीक्षा की गई। इनमें से 15,816 फाइलों को हटाया गया। इन फाइलों और कबाड़ निपटान को खत्म करने से 15,847 वर्ग फीट जगह खाली हुई और 16,39,452 रुपये का रेवेन्यू प्राप्त हुआ।

पेंडिंग मामलों के निपटान के मामले में लक्ष्य के रूप में चिन्हित सभी लोक शिकायतों, पी.जी. अपील, सरलीकरण के नियमों का निपटारा कर दिया गया है। डीपीआईआईटी की ओर से देशभर में 70 जगहों पर कुल 300 स्वच्छता अभियान चलाए गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.