हरियाणा के 5 जिलों में 1 अगस्त को मॉक ड्रिल:सेना-NDRF समेत कई एजेंसियां होंगी शामिल, भूकंप-केमिकल रिसाव जैसे हालातों पर अभ्यास होगा

Updated on 28-07-2025 12:02 PM

हरियाणा के 5 जिलों में 1 अगस्त को एक स्पेशल मॉक ड्रिल की जाएगी। इस अभ्यास का नाम "सुरक्षा चक्र" रखा गया है। इसका मकसद ये देखना है कि अगर किसी बड़े हादसे जैसे भूकंप, केमिकल रिसाव या कोई और आपदा आ जाए, तो सरकार की टीमें किस तरह से काम करती हैं और उनका आपसी तालमेल कैसा है।

यह मॉक ड्रिल गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह और रेवाड़ी में होगी। इस दिन पूरे NCR में फील्ड लेवल पर अभ्यास किया जाएगा। इसमें आपातकालीन वाहन, बचाव टीमें, सायरन, राहत शिविर आदि दिखाई देंगे।

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) के अनुसार, इस ड्रिल में सेना, NDRF, सिविल डिफेंस, पुलिस, मौसम विभाग (IMD), भूकंप निगरानी एजेंसी (NCS) और कई गैर-सरकारी संगठन भी हिस्सा लेंगे।

हरियाणा के इन जिलों को क्यों चुना गया...

दिल्ली, यूपी के अलावा हरियाणा के पांच जिलों को चुनने की सिर्फ एक वजह है। पिछले एक महीने में यहां लगातार भूकंप के झटके महसूस किए हैं। एनडीएमए के सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में आने वाले समय में और भी भूकंप के झटके महसूस किए जा सकते हैं, जो अभी तक आए भूकंपों से अधिक शक्तिशाली हो सकते हैं। ऐसे में पहले से ही किसी भी बड़ी आपदा से निपटने के लिए ये मॉक ड्रिल जरूरी है।

हरियाणा में बार-बार भूकंप क्यों?

भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड के देहरादून से लेकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन है। इसमें जब प्लेट मूवमेंट होती है तो इसके आपस में टकराने से कंपन पैदा होता है। जिससे भूकंप के झटके महसूस होते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.