'मिर्जापुर: द मूवी' रिलीज डेट: देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर, फिर आ रहे कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू पंडित
Updated on
05-02-2026 01:35 PM
अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट भारत की सबसे बड़ी और फैन-फेवरेट फ्रैंचाइजी ‘मिर्जापुर’ को पहली बार सिनेमाघरों में ला रहे हैं। यह फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी दिखाएगी। एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है जो 4 सितंबर है।
भारत की सबसे आइकॉनिक OTT फ्रैंचाइजी अब बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। मेकर्स ने 'मिर्जापुर: द मूवी' की थिएट्रिकल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जो 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म दर्शकों को उसी रॉ और दमदार दुनिया में ले जाएगी, लेकिन इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्केल पर। पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया, अली फजल के गुड्डू पंडित के साथ-साथ दिव्येंदु के मुन्ना भैया की भी वापसी हो रही है। पहली बार मिर्जापुर की कल्ट कहानी सिनेमाघरों में उतरेगी और इस तरह से अपने फैंस को एक जबरदस्त बिग-स्क्रीन अनुभव देने वाली है।
'मिर्जापुर: द मूवी' रिलीज की घोषणा
फिल्ममेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए दर्शकों को एक भव्य थिएटर अनुभव का वादा किया है और मिर्जापुर की दुनिया को एक अनकही कहानी के साथ विस्तार देने की बात कही है। कैप्शन में लिखा था, 'अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। #MirzapurTheMovie 4 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'
'मिर्जापुर: द मूवी' की कास्ट
फिल्म में इसके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज की तारीख
अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, एक एक्सल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
'मिर्जापुर' के कितने सीजन आ चुके हैं?
'मिर्जापुर' सीरीज के सारे सीजन्स की बात करें, तो इसका पहला सीजन 2018 में आया था जो सुपर हिट रहा। उसके बाद दूसरा सीजन साल 2020 में आया, वो भी जोरदार रहा और लोगों ने इसे खूब पसंद किया। तीसरा सीजन 2024 में आया था जिसके बाद से चौथे सीजन की तैयारी भी शुरू हो गई है और कई पार्ट्स की शूटिंग भी हो रही है।
'मिर्जापुर सीजन 4' पर अपडेट
इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों में से एक है 'मिर्जापुर सीजन 4' कब आएगा। खबरें थीं की यह सीरीज 2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआत में आ जाएगी, लेकिन अब तक कुछ ऑफिशियल नहीं है। पिछले सीजन की तरह, यह भी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा, जिससे यह प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी रिलीज में से एक बन जाएगा। हालांकि, रिलीज की डेट अभी कन्फर्म नहीं की गई है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…