पावरप्ले में स्ट्राइक रेट 100 से नीचे, नंबर-4 पर क्यों खेल रहे बाबर आजम, माइक हेसन ने दिए जवाब
Updated on
21-02-2026 12:48 PM
कोलंबो: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की खराब स्ट्राइक रेट की वजह से हमेशा आलोचना होती है। इसी वजह से उन्हें टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था। नामीबिया के खिलाफ मैच में बाबर को बैटिंग के लिए उतरने का मौका नहीं मिला। बाबर अभी टीम के लिए चौथे नंबर पर खेल रहे हैं। नामीबिया खिलाफ मैच में जब टीम का दूसरा विकेट गिरा तो तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज की जरूरत थी। इसी वजह से बाबर की जगह ख्वाजा नफे को भेजा गया। उनके बाद शादाब खान उतर रहे। बाबर डक आउट में पैड पहने इंतजार करते रह गए।
बाबर आजम पर क्या बोले माइक हेसन?
शनिवार से टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होना है। इससे पहले पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने बाबर आजम का बचाव किया है। हेसन ने कहा, 'देखिए टीम को इसी रोल की जरूरत है और बाबर को यह बात अच्छी तरह पता है। मुझे लगता है कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि वर्ल्ड कप में पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 100 से कम है।'हेसन ने आगे कहा- हमें लगता है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह मिडिल ऑर्डर के बेहतरीन खिलाड़ी है, खासकर अगर हम थोड़ी मुश्किल में हों। जैसा कि हमने अमेरिका के खिलाफ देखा, एक बार जब वह जम जाता है तो वह अपना स्ट्राइक रेट बढ़ा सकते हैं। हमने एशिया कप के बाद बाबर को एक खास रोल के लिए वापस बुलाया।'
बाबर नामीबिया के खिलाफ क्यों नहीं उतरे?
नामीबिया के खिलाफ मैच में बाबर आजम को नहीं उतारने के बारे में हेसन ने कहा- उस दिन मुकाबले में जब हम 12वें ओवर के बाद पहुंच चुके थे तो बाबर आजम को मैदान पर उतारना सही नहीं था। हमारे पास दूसरे ऑप्शन हैं जो अंत में यह रोल बेहतर तरीके से निभा सकते हैं। बाबर भी ऐसा ही मानते हैं। उन्हें पता है कि उनके पास जो स्किल है जिसकी टीम को जरूरत है। कई मौकों पर दूसरे खिलाड़ी स्थिति के खिलाफ से बेहतर रोल निभा सकते हैं।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…