मेटा से गलती हुई, लिखा- कर्नाटक CM नहीं रहे:सिद्धारमैया ने नाराजगी जताई, कंपनी ने ट्रांसलेशन सुधारकर माफी मांगी

Updated on 18-07-2025 01:18 PM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा के ट्रांसलेशन फीचर पर आपत्ति जताई है। दरअसल 15 जुलाई को सिद्धारमैया ने फेसबुक पर एक्ट्रेस बी सरोजादेवी के निधन पर शोक संदेश पोस्ट किया था।

यह पोस्ट कन्नड़ में किया गया था, पोस्ट पर ही इंग्लिश में ट्रांसलेशन का फीचर था। इसे क्लिक करने पर लिखा आया कि कर्नाटक CM का निधन हो गया है।

सिद्धारमैया की तरफ से मेटा को लेटर भेजा गया। जिसमें कहा गया कि वे (मेटा) अपने कन्नड़ ऑटो-ट्रांसलेशन फीचर को तब तक के लिए बंद कर दें, जब तक वह तथ्यों को तोड़ना-मरोड़ना बंद करना नहीं सीख लेता।

उधर मेटा के एक प्रवक्ता ने कहा, हमने उस समस्या को ठीक कर दिया है जिसकी वजह से कन्नड़ ट्रांसलेशन में थोड़ी देर के लिए गड़बड़ी हुई थी। हमें खेद है कि ऐसा हुआ।"

15 जुलाई को कर्नाटक CM ऑफिस की तरफ से फेसबुक पर एक पोस्ट किया गया था। जिसमें सिद्धारमैया एक्ट्रेस की तस्वीर पर फूल चढ़ा रहे थे। पोस्ट में लिखा- बेंगलुरु में मैंने बहुभाषी स्टार और एक्ट्रेस बी सरोजादेवी के पार्थिव शरीर के दर्शन करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका कल निधन हो गया था। बी सरोजादेवी एक असाधारण अभिनेत्री थीं। उन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया। हालांकि इस पोस्ट को ट्रांसलेशन करने में मेटा से गड़बड़ी हो गई।

16 जुलाई: मेटा को लेटर भेजा गया, कहा- ऑटो ट्रांसलेशन बंद करें

मेटा की इस गलती को लेकर कर्नाटक CM की तरफ से कंपनी को एक लेटर भेजा गया। CM के मीडिया सलाहकार के वी प्रभाकर ने लिखा, "हमने इस बात पर चिंता जताई है कि कन्नड़ से अंग्रेजी में ऑटो ट्रांसलेशन अक्सर गलत होता है और कुछ मामलों में तो बेहद भ्रामक भी होता है।"

प्रभाकर ने लिखा कि ऐसी गलतियां भ्रम पैदा कर सकती हैं, खासकर जब उनमें आधिकारिक बयान या CM या सरकार के महत्वपूर्ण संदेश शामिल हों। लोगों को यह अहसास नहीं होता कि वे जो पढ़ रहे हैं वह असली मैसेज के बजाय ऑटो ट्रांसलेशन से लिखा गया मैसेज है।

17 जुलाई: मेटा ने गलती सुधारी, पोस्ट पर ऑटो ट्रांसलेशन सही किया

मेटा अपने प्लेटफार्म पर कन्नड़ कंटेंट को ऑटो ट्रांसलेट करके तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है। इससे यूजर्स गुमराह हो रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। मेटा से कन्नड़ ऑटो-ट्रांसलेशन पर तब तक रोक लगाने का भी आग्रह किया जब तक कि वह इसमें और सुधार नहीं कर लेता। हालांकि, CM की आपत्ति दर्ज कराने के बाद मेटा ने ट्रांसलेशन में सुधार कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.