भोपाल में एमबीबीएस छात्रा की मौत…सुसाइड नोट आया सामने:पढ़ाई के दबाव का जिक्र; मोबाइल एफएसएल भेज नोट की टाइमिंग जांचेंगे

Updated on 17-02-2026 12:00 PM
भोपाल, भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर छात्रा रोशनी कलैश की 10 फरवरी को हुई संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच में मोबाइल से कथित सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है, जिसमें पढ़ाई के बढ़ते दबाव का जिक्र है। नोट में यह भी लिखा गया है कि नीट का एग्जाम मेडिकल की पढ़ाई से कम टफ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मोबाइल को एफएसएल भेजा गया है और नोट की टाइमिंग व प्रामाणिकता की जांच की जा रही है।

जीएमसी के डॉक्टरों के अनुसार, मोबाइल के डिलीट डेटा को रिकवर करने पर रोशनी का एक नोट मिला, जिसे उसने कथित तौर पर मौत से कुछ घंटे पहले खुद को ही व्हाट्सएप किया था। माता-पिता को संबोधित इस संदेश में पढ़ाई के दबाव के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात लिखी बताई जा रही है। पुलिस ने नोट जब्त कर लिया है और तकनीकी जांच जारी है।

एफएसएल जांच और टाइमिंग पर फोकस

पुलिस का कहना है कि मोबाइल को फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा गया है। नोट कब लिखा गया?, क्या उसमें किसी तरह की एडिटिंग या छेड़छाड़ हुई। इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी परखा जा रहा है कि छात्रा पर किसी प्रकार का अतिरिक्त मानसिक दबाव, उत्पीड़न या अन्य कारण तो मौजूद नहीं थे।

10 फरवरी को मिली थी लाश

10 फरवरी को रोशनी का शव कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट पीजी के बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिला था। दरवाजा तोड़ने पर वह अचेत अवस्था में मिली और पास में एक खाली एसिड की बोतल पड़ी थी। उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रोशनी आलीराजपुर की रहने वाली थी और पिछले साल अक्टूबर में एमबीबीएस में दाखिला लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.