अमेरिका के इलिनॉय में मास शूटिंग:3 पुलिसकर्मी समीत 8 घायल, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

Updated on 13-06-2024 02:27 PM

अमेरिका के इलिनॉय के डिक्सन में बुधवार को एक हमलावर ने कई लोगों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान 5 लाेग और 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के मुताबिक घायलों की संख्या बढ़ सकती है। वारदात डिक्सन में लॉस्ट नेशन के पास लॉस्ट लेक में एक गेटेड कम्युनिटी में हुई।

पुलिस ने बताया कि हमलावर ने लोगों पर कई राउंड फायर किए। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो हमलावर ने पुलिस पर भी गोली चलाई दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया है। घटनास्थल पर एंबुलेंस और चार मेडिकल हेलिकॉप्टर्स को तैनात किया गया है।

एक घर में दाखिल हुआ था हमलावर
ओगल काउंटी शेरिफ ब्रायन वैनविकल ने बताया कि कम्युनिटी में रहने वाले एक परिवार के सदस्य ने 911 पर कॉल करके बताया था कि एक व्यक्ति घर में दाखिल हो गया है और उन्हें डराने-धमकाने लगा।

इसके बाद SWAT टीम और नेगोशिएटर्स को मौके पर बुलाया गया। इन्होंने हमलावर से संपर्क करने की कोशिश की।

दो घंटे बाद पुलिस वालों ने घर में एंट्री ली। एंट्री करते ही हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी। हमले में तीन डेप्युटी घायल हो गए, जिन्हें KSB अस्पताल भर्ती कराया गया है।

मौके पर पुलिस मौजूद
चश्मदीदों ने बताया कि उन्हें कई गोलियों और विस्फोट की आवाज सुनाई दी। ओगल काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट की वेबसाइट ने बताया कि स्थानीय समय के मुताबिक 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। लोकल मीडिया ने बुधवार दोपहर को एक एरियल वीडियो दिखाया जिसमें घटनास्थल पर लॉ एन्फोर्समेंट और पर्सनल कार नजर आईं। साथ ही कई पुलिस वाले भी मौके पर दिखाई दिए।

अमेरिका की आबादी 33 करोड़ और यहां 40 करोड़ गन

  • नागरिकों के बंदूक रखने के मामले में अमेरिका दुनिया में सबसे आगे है। स्विट्जरलैंड के स्मॉल आर्म्स सर्वे यानी SAS की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में मौजूद कुल 85.7 करोड़ सिविलियन गन में से अकेले अमेरिका में ही 39.3 करोड़ सिविलयन बंदूक मौजूद हैं। दुनिया की आबादी में अमेरिका का हिस्सा 5% है, लेकिन दुनिया की कुल सिविलियन गन में से 46% अकेले अमेरिका में हैं।
  • अक्टूबर 2020 के गैलप सर्वे के मुताबिक, 44% अमेरिकी वयस्क उस घर में रहते हैं, जहां बंदूकें हैं। इनमें से एक तिहाई वयस्कों के पास बंदूकें हैं। 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 63 हजार लाइसेंस्ड गन डीलर थे, जिन्होंने उस साल अमेरिकी नागरिकों को 83 हजार करोड़ रुपए की बंदूकें बेची थीं।
  • अमेरिका 231 साल बाद भी अपने गन कल्चर को खत्म नहीं कर पाया है। इसकी दो वजहें हैं। पहली- कई अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर वहां के राज्यों के गवर्नर तक इस कल्चर को बनाए रखने की वकालत करते रहे हैं। दूसरी- गन बनाने वाली कंपनियां, यानी गन लॉबी भी इस कल्चर के बने रहने की प्रमुख वजह है।
  • 1791 में संविधान के दूसरे संशोधन के तहत अमेरिका नागरिकों को हथियार रखने और खरीदने का अधिकार दिया गया। अमेरिका में इस कल्चर की शुरुआत तब हुई थी, जब वहां अंग्रेजों का शासन था। उस वक्त वहां परमानेंट सिक्योरिटी फोर्स नहीं थी, इसीलिए लोगों को अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार रखने का अधिकार दिया गया, लेकिन ये कानून आज भी जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.