राजमिस्त्री प्रशिक्षण से बदली ग्रामीण युवाओं की तक़दीर, दोगुनी हुई आय

Updated on 11-02-2026 11:37 AM

मोहला।कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर के मार्गदर्शन में जिले में स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चलाए जा रहे राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम ने ग्रामीण युवाओं की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाया है।

जिले में बड़े पैमाने पर स्वीकृत आवास निर्माण कार्यों के कारण कुशल राजमिस्त्रियों की कमी सामने आ रही थी। इसी आवश्यकता को देखते हुए जिला खनिज न्यास मद से स्थानीय युवाओं को निःशुल्क राजमिस्त्री प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। इसके तहत जनपद पंचायत मानपुर के ग्राम कोहका एवं औंधी में 25-25 प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्रों के अकुशल युवाओं को कुशल राजमिस्त्री के रूप में तैयार कर रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त युवक अब प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ गति भी आई है।

सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि यह पहल स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ जिले में आवास निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।इस योजना के अंतर्गत जिले के इच्छुक युवक, युवतियां एवं महिलाएं अपने संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में पंजीयन कराकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल एक योजना है, बल्कि  स्थानीय ग्रामीण युवाओं को एक बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने का जरिया भी बना है।

- दोगुनी आय, बढ़ा आत्मविश्वास

ग्राम कोहका निवासी प्रशिक्षु शैलेंद्र सलामे, पवन और मोहन ने बताया कि प्रशिक्षण से पहले उन्हें 200 से 250 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिलती थी, लेकिन अब कुशल राजमिस्त्री के रूप में कार्य करने पर 500 से 600 रुपये प्रतिदिन तक आय होने लगी है। उन्होंने इस निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण अवसर बताया।

- महिलाओं को भी मिल रहा अवसर

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक 4 से 5 ग्राम पंचायतों से 25-25 युवाओं एवं महिलाओं का एक बैच तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण में आवास निर्माण से जुड़ी तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है, जिससे प्रतिभागी आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सकें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी बल्कि जिले में आवास निर्माण कार्यों को भी गति मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.