मनीराम के पक्के घर का सपना हुआ साकार

Updated on 07-12-2024 12:44 PM

बेमेतरा। जिले में ऐसे कई परिवार हैं जो स्वयं के पक्के मकान का सपना लिए हुए हैं। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से आवासहीन परिवारों में खुशी की लहर है। महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है, हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का घर हो। स्वयं का घर होने से कई सारे फायदे हैं अपना घर व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा देता है। एक घर को अपना घर कहने मे जो गौरव की अनुभूति होती है, इसी सपने को प्रदेश सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके की भलाई के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। इस योजना से जरूरतमंद लोगों को आवास भी मंजूर किये गये हैं।

जनपद पंचायत नवागढ़ जिला बेमेतरा से लगभग 28 किमी की दूरी पर स्थित गाव ऐरमशाही निवासी मनीराम साहू (उम्र 50 वर्ष) जो कि अत्यंत निर्धन है, वह अपने पत्नी एवं एक पुत्र के साथ रहता है। उनके पास रहने के लिए ठीक से मकान भी नहीं था। मनीराम बताते हैं कि वें सालों से कच्चे घर में अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे। कच्ची दिवाल एवं खपरैल से बने मकान में रहने के कारण उन्हे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, बारिश के मौसम में छत टपकने एवं फर्श पर सिलन आने से के वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता था। हर वर्ष बारिश के पहले कच्चे मकान को दूरस्थ करने की चिंता लगी रहती थी।

हमारी उतनी आमदनी नहीं थी की हम अपने कच्चे मकान को गिराकर पक्का मकान बनवा सके। लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम आने एवं ग्रामसभा में पात्र करने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मनीराम साहू का पक्का मकान का सपना साकार हुआ। जिसमें वह वर्तमान में निवासरत है, उन्होंने कहा की अब हम सब परिवार अपने पक्के मकान में बहुत खुश है। इसके लिए मै और मेरा पूरा परिवार राज्य शासन एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दिल से धन्यवाद करते है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.