व्यक्तित्व विकास के लिए अपनी सोच को सकारात्मक बनाएं : ब्रह्माकुमारी सविता दीदी

Updated on 07-05-2024 05:33 PM

रायपुर। रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने कहा कि अपने आचरण, व्यवहार और सोच को सकारात्मक बनाकर बुरी आदतों, व्यसनोंं आदि से स्वयं को मुक्त करना ही सच्चे अर्थों में व्यक्तित्व का विकास करना है। हमारे शारीरिक, बौद्घिक और व्यक्तित्व विकास के लिए राजयोग की साधना बहुत ही उपयोगी है।

ब्रह्माकुमारी सविता दीदी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा मार्ग पर शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में आयोजित समर कैम्प में जीवन में नैतिकता विषय पर बोल रही थीं। उन्होंने बच्चों को स्वयं में विशेषताएं भरकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत ही उपयोगी सुझाव दिए।

उन्होंने कहा कि जैसे लोग अपने बाह्य स्वरूप को सजाने सॅंवारने के लिए ब्यूटी पार्लर में जाते है उसी प्रकार अपने आंतरिक स्वरूप को निखारने के लिए ऐसे पार्लर की आवश्यकता है, जहॉं अंतर्मन को दिव्य गुणों और मानवीय मूल्यों से सजाया जा सके। जीवन में सम्मान एवं आज्ञाकारिता का महत्व बतलाते हुुए उन्होंंने बच्चों से कहा कि हमेंं अपने बड़ोंं का आदर करना चाहिए तथा उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिए  इससे न केेवल बड़े-बुजुर्गों की बल्कि भगवान की भी दुआएं मिलती हैैंं।

सविता दीदी ने आगे कहा कि हरेक बच्चे को जीवन में सफल होने के लिए अपना लक्ष्य अवश्य बनाना चाहिए। लक्ष्य निर्धारित करने से आगे बढऩे का मार्ग सुनिश्चित हो जाता है। इससे मन यहाँ-वहाँ भटकने की अपेक्षा शान्त चित्त होकर एक ही दिशा में अर्थात लक्ष्य को प्राप्त करने पर विचार करेगा। ऐसा करने से सफलता प्राप्त करना सहज हो जाएगा। जीवन में लक्ष्य नहीं बनाया तो उम्र में बड़े तो हो जाएंगे किन्तु सफल व्यक्ति नहीं कहलाएंगे।

उन्होने सभी बच्चों को व्यक्तिगत डायरी रखने का सुझाव देते हुए कहा कि एकान्त में बैठकर रोजाना उसमें अपने मन की बातें लिखने की आदत डालें। इससे मन हल्का रहेगा और आपकी कल्पनाशक्ति बढ़ जाएगी। अगर भाषा अच्छी होगी तो भविष्य में आप अच्छे लेखक या कवि भी बन सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.