जुबली हिल्स सीट पर बड़ा टि्वस्ट, नामांकन खारिज होने पर सलमान खान BRS में शामिल, सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फालोइंग
Updated on
23-10-2025 02:16 PM
हैदराबाद: तेलंगाना में हैदराबाद की जुबली हिल्स विधानसभा के उप चुनाव में बड़ा टि्वस्ट सामने आया है। हैदराबाद यूथ करेज (HYC) के संस्थापक सलमान खान ने नॉमिनेशन दाखिल किया था लेकिन पर्चा खारिज होने के बाद कांग्रेस पर आक्रामक हुए सलमान खान भारत राष्ट्र समिति (BRS) में शामिल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों की मदद के लिए पहचान और अच्छी फैन फॉलोइंग रखने वाले सलमान खान ने केटीआर की मौजूदगी में बीआरएस को ज्वाइन किया। सलमान खान तमाम मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते हैं। वह सोशल मीडिया पर खुद को मसीहा के तौर पेश करते आए हैं।
कांग्रेस पर बोला था बड़ा हमला जुबली हिल्स सीट से नामांकन रद्द होने पर सलमान खान ने कांग्रेस को निशाने पर लिया था। सलमान खान ने कहा था कि बिना कोई कारण बताए रिर्टनिंग ऑफिसर ने नामांकन रद्द कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया था कि ऐसा कांग्रेस के कहने पर किया गया। आरओ कांग्रेस के कहने पर काम कर रहे हैं। अब सलमान खान बीआरएस में चले गए हैं। गुरुवार सुबह 10:30 बजे तेलंगाना भवन सलमान खान बीआरएस के हो गए। BRS के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने सलमान का स्वागत किया।
कांग्रेस के साथ है AIMIM जुबली हिल्स सीट पर AIMIM ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है। ऐसे में इस सीट पर फिलहाल बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी के मुख्य प्रत्याशी है। इस सीट पर इन्हीं तीनों दलों के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है। पिछले तीन चुनावों से इस सीट पर बीआरएस जीत रही है। यह सीट बीआरएस के विधायक मांगती गोपीनाथ के निधन से खाली हुई है। बीआरएस ने सिंपैथी कार्ड खेलते हुए उनकी पत्नी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने नवीन यादव को कैंडिडेट बनाया है। बीजेपी लंकाला दीपक रेड्डी मैदान में हैं। इस सीट पर जीत के लिए कांग्रेस ने काफी ताकत झोंकी है। अब देखना यह है कि कांग्रेस जीतती है या फिर बीआरएस अपना दबदबा बरकरार रखती है। बीजेपी के सामने भी इस सीट पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव है क्योंकि यह सीट केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…