महाराष्ट्र में हुए पिछले SIR की वोटर लिस्ट हुई ऑनलाइन, सीमावर्ती जिलों के मतदाताओं को मिली राहत

Updated on 29-11-2025 12:06 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में अलग-अलग प्रकृति की हवाएं चलने से कहीं रात का तापमान काफी कम तो कहीं सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, सर्द हवाएं चलने से गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात मालवा क्षेत्र को छोड़कर अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार की रात सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकार्ड हुआ।

मध्य प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। दिन का सबसे अधिक 31 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है।

यहां चक्रवाती तूफान

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक चक्रवाती तूफान दित्वाह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। रविवार सुबह तक इसके उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है।

पश्चिमी क्षेत्र में रात का तापमान सामान्य से ज्यादा

इन मौसम प्रणालियों के चलते प्रदेश में अलग-अलग प्रकृति की हवाएं चल रही हैं। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र के जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि, पश्चिमी क्षेत्र में पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने से रात का तापमान सामान्य या उससे अधिक बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.