'महाराष्ट्र ने काम करने वाला नेता खो दिया' अजित पवार के निधन पर क्या बोले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर
Updated on
28-01-2026 02:58 PM
मुंबई: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के असमय निधन पर हर कोई दुखी नजर आ रहा है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। सचिन तेंदुलकर ने अजित पवार को अच्छा और काम करने वाला नेता बताया है। साथ ही उनके परिवार के लिए भी शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान दुर्घटना में उस समय निधन हो गया, जब वे महाराष्ट्र में अपने गृह नगर बारामती जा रहे थे।
सचिन तेंदुलकर ने कहा- महाराष्ट्र के लिए काम करने वाले नेता थे अजित
सचिन तेंदुलकर ने अजित पवार के निधन की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा,'अजित पवार के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है। हमने अचानक एक अच्छा नेता खो दिया है। हमने एक ऐसा नेता खो दिया है, जिसने महाराष्ट्र के लिए काम किया है। मेरी संवेदनाएं पवार परिवार के प्रति हैं। भगवान अजित की आत्मा को शांति दे।'
विमान लैंड करते समय हुई दुर्घटना
अजित पवार का विमान बुधवार सुबह बारामती में उस समय दुर्घटना का शिकार हुआ है, जब वो लैंड करने की कोशिश कर रहा था। इस दुर्घटना में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों का निधन हो गया है, जिनमें विमान का फ्लाइंग स्टाफ भी शामिल है। यह विमान एक निजी कंपनी का था। बारामती पवार परिवार का गृह क्षेत्र है, जहां अजित पवार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नागरिक उड्डयन विमानन महानिदेशालय ने दुर्घटना के कारणों की जांच का आदेश दे दिया है।
लों से रहा है अजित पवार का करीबी नाता
अजित पवार भले ही राजनीतिक दिग्गज थे, लेकिन उनका खेलों से भी करीबी नाता रहा है। अजित पवार महाराष्ट्र ओलंपिक संघ के कई बार अध्यक्ष रह चुके थे। उनके परिवार का क्रिकेट से करीबी नाता रहा है। भले ही उनका फिलहाल अपने चाचा शरद पवार ( Sharad Pawar ) से अलगाव चल रहा था, लेकिन अजित को राजनीति में लाने का श्रेय शरद पवार को ही था। शरद पवार क्रिकेट प्रशासन में बड़ी हस्ती रहे हैं। वे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के चीफ रह चुके हैं। अजित के भतीजे रोहित पवार भी फिलहाल महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…