लो जी टूट गया डेल स्टेन का महारिकॉर्ड, इस तूफानी गेंदबाज ने रचा इतिहास
Updated on
22-06-2024 12:22 PM
नई दिल्ली: 21 जून की रात को साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 चरण का एक थ्रिलर मुकाबला खेला गया। इस मैच में अफ्रीकी टीम आखिरी ओवर में 7 रन से जीती। वहीं साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के लिए भी यह मैच यादगार रहा। उन्होंने इतिहास रच दिया। वह साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 31 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया जिनके नाम 30 विकेट हैं। इंग्लैंड के खिलाफ नॉर्खिया को 1 विकेट मिला था जिससे उन्होंने यह खास उपलब्धि हासिल की।
पुरुष टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट
31 - एनरिक नॉर्खिया (16 मैच)
30 - डेल स्टेन (23 मैच)
24 - मोर्ने मॉर्केल (17 मैच)
24 - कगिसो रबाडा (19 मैच)
नॉर्खिया ने इंग्लैंड के खिलाफ इसके अलावा एक और रिकॉर्ड बनाया। वह लगातार हर टी20 वर्ल्ड कप मैच में कम से कम एक विकेट लेने में भी कामियाब रहे। नॉर्खिया अब टूर्नामेंट में लगातार 16 पारियों में कम से कम एक विकेट लेकर शीर्ष पर पहुंच गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा पारियों में कम से कम एक विकेट:
16 - एनरिक नॉर्खिया (2021-24*)
15 - ग्रेम स्वान (2009-12)
15 - एडम जम्पा (2021-24*)
11 - ईश सोढ़ी (2016-21)
चार अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए एक शानदार स्थिति में है, लेकिन उन्हें सुपर 8 के अपने अंतिम गेम में वेस्टइंडीज को हराकर अपनी क्वालीफिकेशन पर मुहर लगानी होगी।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की 65 रन की आक्रामक पारी के बाद केशव महाराज की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने गत चैम्पियन इंग्लैंड को सात रन से हराया। डिकॉक ने अपनी 38 गेंद की पारी में चार चौके और इतने ही छक्के जड़े। उनके अलावा सिर्फ डेविड मिलर ही दक्षिण अफ्रीका के लिए तेजी से रन बना पाये। उन्होंने 28 गेंदों में 43 रन की परी में चार चौके और दो छक्के लगाये। दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट पर 163 रन बनाने के बाद इंग्लैंड को छह विकेट पर 156 रन पर रोक दिया।
इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक (53) और लियाम लिविंगस्टोन (33) ने पांचवें विकेट के लिए 42 गेंद में 78 रन की साझेदारी की। लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने वापसी कर मैच को जीत लिया। ब्रूक ने 37 गेंद की पारी में सात चौके लगाये तो वहीं लिविंगस्टोन ने 17 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़ें। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने चार ओवर में 25 और कागिसो रबाडा ने 32 रन देकर ने दो-दो विकेट लिये। एनरिच नोर्किया और ऑटनील बार्टमैन को एक-एक सफलता मिली।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…