भारत को 500 प्रतिशत टैरिफ की धमकी देने वाले लिंडसे ग्राहम ने मारी पलटी, ट्रेड डील पर ट्रंप की तारीफ, जानें क्या बोले
Updated on
03-02-2026 12:55 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत पर टैरिफ कम करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की है। लिंडसे ग्राहम ने बीते साल बार-बार भारत को 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा के बाद वह ट्रंप की तारीफ करने लगे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर टैरिफ 50 से 18 फीसदी करने को ग्राहम उनका शानदार कदम कह रहे हैं। ग्राहम का कहना है कि यह फैसला रूस पर लगाम कसेगा।
लिंडसे ग्राहम ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, 'प्रेसिडेंट ट्रंप ने शानदार काम कर दिया। मुझे लगता है कि यूक्रेन को युद्ध को खत्म करने के बारे में ट्रंप का मैसेज काम कर रहा है। इसने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उन कस्टमर देशों को फिर से सोचने पर मजबूर किया जा रहा है, जो उनकी युद्ध मशीन को सपोर्ट करते है।'
रूस को हम मजबूर करेंगे: लिंडसे ग्राहम
ग्राहम ने आगे लिखा, 'अपने व्यवहार से भारत ने अमेरिकी टैरिफ में यह कटौती हासिल की है। मुझे उम्मीद है कि रूस से तेल खरीदने वाले दूसरे बड़े देश भी भारत की राह पर चलेंगे। पुतिन तभी बातचीत की टेबल पर आएंगे, जब उनको बहुत दर्द होगा। हम अभी वहां नहीं हैं लेकिन भारत के कदम से करीब पहुंच रहे हैं। रूस को यूक्रेन में खून-खराबा खत्म करना होगा।'भारत और अमेरिका के बीच बीते साल टैरिफ के मुद्दे पर तनातनी बढ़ने के बाद लिंडसे ग्राहम के बयान काफी चर्चा में रहे थे। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर सख्त रुख दिखाते हुए 50 फीसदी टैरिफ लगाया था। ग्राहम ने तब इससे भी आगे बढ़ते हुए कहा था कि भारत पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगना चाहिए। उन्होंने भारत को युद्ध में रूस की मदद करने वाला देश कहा था।
लिंडसे ग्राहम का भारत पर रुख
लिंडसे ग्राहम डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के नेता और अमेरिकी सीनेटर हैं। वह 2002 में अमेरिकी सीनेट के लिए चुने गए। उन्हें 2008 , 2014 और 2020 में फिर चुना गया। ग्राहम ने 2019 से 2021 तक न्यायपालिका पर सीनेट समिति की अध्यक्षता कर चुके हैं। ग्राहम राजनीति से पहले अमेरिकी एयरफोर्स और वकालत के क्षेत्र में काम कर चुके हैं।
लिंडसे ग्राहम को रूस और चीन पर सख्त रुख के लिए जाना जाता है। बीते साल भारत उनके निशाने पर रहा था। ग्राहम ने बेहद सख्त भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि अगर भारत ने रूस से तेल लेना बंद नहीं किया तो उसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देंगे। हालांकि अब वह भारत से व्यापार समझौता करने के लिए ट्रंप की तारीफ कर रहे हैं।
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…