जीवन अमूल्य है वाहन सावधानी से चलाएं : कलेक्टर लंगेह

Updated on 27-05-2024 06:42 PM

कोरिया। जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी वाहन मालिकों व चालको से अपील करते हुए कहा है कि जीवन अमूल्य है, वाहन बेहद सावधानी पूर्वक चलाएं। उन्होंने चार पहिया व दोपहिया वाहन चालकों से कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट जरूर धारण करें।

कलेक्टर लंगेह ने मालवाहक संचालकों, ठेकेदारों व वाहन चालकों से कहा है किसी भी हालत में इन वाहनों में सवारी, श्रमिकों को न बैठाएं। ऐसे करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मालवाहकों में सवारी ले जाने, बस-जीप में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर कार्यवाही करें।

ओवरलोड माल वाहन चालकों एवं मालवाहक वाहनो/पिक अप आदि पर श्रमिकों व आम लोगों को ढोने, ओवरलोडिंग तथा ऐसे वाहनों में सवारी ले जाने वालो के खिलाफ निरंतर चेक पॉइंट लगाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं।

 
कलेक्टर ने पशुपालकों व आम लोगों से अपील की है कि पशुओं को सड़कों पर न छोड़े, इससे दुर्घटना की आशंका बनी होती है। पशुपालन विभाग, नगरीय निकाय व सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों में रहने, बैठने वाले आवारा व घुमन्तू मवेशियों के पालकों का चिन्हाकन करते हुए उनसे जुर्माना वसूली करें साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करें।


कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जीवन अमूल्य है। आए दिन सड़क दुर्घटना होने से जानमाल के नुकसान होते हैं। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि सड़को पर सावधानी पूर्वक वाहन चलायें, तेज गति व लापरवाही से वाहन बिल्कुल न चलाएं तथा सड़क दुर्घटना को रोकने के प्रयासों में जिला व पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.