एलजी लेकर आ रही है देश का चौथा सबसे बड़ा आईपीओ, सेबी के पास किया आवेदन, जानें कब खुलेगा
Updated on
07-12-2024 01:17 PM
नई दिल्ली: कोरियाई कंपनी एलजी अपना आईपीओ लाने के लिए तैयार है। इसने आईपीओ के लिए सेबी के पास आवेदन किया है। यह देश का अब तक का चौथा सबसे बड़ा और किसी कोरियाई कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ होगा। इससे पहले कोरियाई कंपनी हुंडई भी आईपीओ लेकर आई थी।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने 1.8 बिलियन डॉलर (करीब 15 हजार करोड़ रुपये) के आईपीओ के लिए आवेदन किया है। कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया में 15% हिस्सेदारी बेचकर आईपीओ के जरिए 15 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। शुक्रवार को भारतीय कंपनी ने बाजार नियामक सेबी के पास अपने ऑफर दस्तावेज दाखिल किए। आईपीओ दस्तावेजों से पता चला है कि कोरियाई मूल कंपनी ऑफर के जरिए करीब 10.2 करोड़ शेयर बेचने का प्रस्ताव कर रही है।
देश का चौथा सबसे बड़ा आईपीओ
एलजी का यह आईपीओ देश का चौथा सबसे बड़ा आईपीओ होगा। वहीं किसी कोरियाई कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ होगा। कोरियाई कंपनी हुंडई इसी साल देश का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आई थी। हुंडई के आईपीओ का इश्यू साइज 27 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा था।
किसके लिए कितने शेयर होंगे जारी?
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक आईपीओ का 35% हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए, 50% संस्थागत निवेशकों के लिए और शेष 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित होगा।
भारत में कंपनी की मजबूत पकड़
एलजी कंपनी भारत में पिछले करीब तीन दशकों से है। यह कंपनी वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, पैनल टेलीविजन, एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव जैसी श्रेणियों में काफी मजबूत है। रेडसीर की एक रिपोर्ट के अनुसार यह कंपनी लगातार 13 वर्षों (2011-23) से इस इंडस्ट्री में नंबर एक पर रही है।
कब से कर सकेंगे आवेदन?
इस आईपीओ में शेयर ओएफएस के तहत जारी किए जाएंगे। यानी कोई नया शेयर जारी नहीं होगा। इसका मतलब है कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को कोई आय प्राप्त नहीं होगी। आम निवेशक इसमें कब से बोली लगा सकेंगे, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह आईपीओ इसी महीने यानी दिसंबर में आ सकता है।
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…