लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, किसानों को भी मिलेगी भावांतर की राशि... मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले जानें

Updated on 10-11-2025 12:45 PM
गाजियाबाद: गाजियाबाद और दिल्ली के लोगों को बेसब्री से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने का इंतजार है। हालांकि इसकी डेडलाइन आगे ही बढ़ती जा रही है। पहले इसे अक्टूबर में खोलने की बात कही जा रही थी। अब इसमें सबसे बड़ा रोड़ा ट्रांसमिशन लाइन का आ गया है। यह ट्रांसमिशन लाइन बागपत से सहारनपुर वाले हिस्से में आ रही है। फिलहाल दस नवंबर से शटडाउन लेकर इस पर काम किए जाने की बात एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया है।

एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि पूरे एक महीने तक शटडाउन रहेगा। शिफ्ट के हिसाब से शटडाउन लिया जाएगा। नई डेडलाइन के अब दिसंबर तय किया गया है। बताया जा रहा है कि नए साल की शुरूआत में इसके खुलने की पूरी संभावना है।

यह हो रही थी दिक्कत

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के बागपत और सहारनपुर के हिस्से में बागपत-देहरादून-सहारनपुर ट्रांसमिशन लाइन एक्सप्रेसवे के ऊपर से गुजर रही है। यदि इस लाइन को बंद किया जाता है तो पूरे सहारनपुर में ब्लैक आउट वाली स्थिति बन जाती है। अब शटडाउन लेकर काम किया जाएगा।प्रोजेक्ट के बागपत और सहारनपुर वाले हिस्से में 90 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है। केवल 10 फीसदी काम बचा हुआ है, उसे भी दिसंबर तक हर हाल में पूरा किया जाएगा। इसी तरह से सहारनपुर से गणेशपुर के बीच छुटमल के पास 10 फीसदी काम बचा हुआ है। उसे भी दिसंबर तक पूरा किए जाने का दावा किया जा रहा है।

बागपत से सहारनपुर वाले हिस्से के प्रॉजेक्ट डायरेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को अब दिसंबर तक पूरा किया लिया जाएगा। ट्रांसमिशन लाइन की वजह से थोड़ा काम डिले हुआ है। हालांकि दस नवंबर से शटडाउन लेकर तेजी के साथ काम किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.