प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई को मिला सपनों का आशियाना

Updated on 05-12-2024 12:29 PM

बालोद। प्रधानमंत्री आवास योजना अनेक आवासहीन गरीब, मजदूर, परिवार के लोगों को सुरक्षित आवास प्रदान कर उनके जीवन की सबसे बड़ी समस्या को दूर करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण योजना साबित हो रहा है। शासन के इस जनकल्याणकारी योजना के सुखद एवं दूरगामी परिणाम बालोद जिले में  भी देखने को मिल रहा है। केन्द्र सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना के परिणाम स्वरूप बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पेण्डरवानी की गरीब महिला खोरबाहरीन बाई को आज अपने लिए सपने का आशियाना मिल गया है। खोरबाहरीन बाई के अपने लिए सुरक्षित आवास निर्माण करने की सपना साकार होने से आज वे अपने जीविकोपार्जन के लिए मेहनत-मजदूरी के कार्य को निश्चिंत होकर कर पा रही है।

श्रीमती खोरबाहरीन बाई ने इस योजना की सराहना करते हुए बताया कि वे विकासखण्ड मुख्यालय गुरूर से 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पेण्डरवानी के गरीब मजदूर परिवार के एक अविवाहित महिला है। मेहनत-मजदूरी कर वे अपने लिए दो वक्त की रोटी का प्रबंध कर पाती हैं। उन्होंने बताया कि खराब आर्थिक स्थिति के कारण वे चाह कर भी अपने लिए उपयुक्त आवास का निर्माण नही कर पा रही थी। जिसके कारण मिट्टी के खपरैल वाले घर में बारिश आदि के समय पानी टपकने के अलावा अन्य समस्याएं बनी रहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास स्वीकृत होने से आज उनके लिए मनपसंद पक्का घर के निर्माण करने का सपना साकार हुआ है। उन्होंने  कहा कि आज उनके लिए सुरक्षित घर के निर्माण होने से यह घर मात्र उसके लिए घर ही नही है वरन् उसके सुखद भविष्य की आशा और आंकाक्षाओं की पूर्ति भी है। अब वे इस घर में हर मौसम में निश्चिंत होकर खुशहाल जीवन-यापन कर रही है और अपने लिए रोजी-रोटी का प्रबंध करने में अब भी किसी प्रकार की कठिनाई नही हो रही है। खोरबाहरीन बाई ने अपने जैसे अनेक गरीब परिवार के जरूरतमंद महिलाओं के लिए पक्का एवं सुरक्षित घर का निर्माण कर उनके जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.