भीड़ प्रबंधन का मॉडल बनेगी काशी, विश्‍व के तीन शहरों में चयन... वाराणसी में होगी 75 करोड़ की फंडिंग

Updated on 29-06-2024 12:02 PM
वाराणसी: उत्तर प्रदेश का वाराणसी क्राउड मैनेजमेंट का मॉडल बनेगा। भीड़ प्रबंधन के लिए दुनिया के तीन शहरों में भारत से इकलौते वाराणसी को चुना गया है। यहां टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन के सस्‍टेनेबल सिटी चैलेंज प्रोजेक्‍ट के माध्‍यम से दुनियाभर के इनोवेटर्स को आमंत्रित कर भीड़ प्रबंधन का समाधान विकसित किया जाएगा। इससे पर्यटकों के साथ ही स्‍थानीय लोगों का आवागमन सुगम बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत सबसे ज्यादा भीड़ के दबाव वाले विश्‍वनाथ धाम के दो किलोमीटर की परिधि से की जाएगी। वाराणसी में सफलता के बाद इसे प्रयागराज, अयोध्‍या जैसे धार्मिक महत्‍व और भीड़ भाड़ वाले शहरों पर लागू किया जा सकेगा।

सस्‍टेनेबल सिटी चैलेंज प्रॉजेक्‍ट की वाराणसी में लॉन्चिंग के मौके पर टोयोटा फाउंडेशन के कार्यक्रम निदेशक गणेश ने बताया कि बनारस के अलावा इस कार्यक्रम के लिए अमेरिका के डेट्रायट और इटली के वेनिस को भी चुना गया है। इसके तहत 9 मिलियन डॉलर यानी करीब 75 करोड़ की फंडिंग की जाएगी। इसमें दुनिया के जाने माने इनोवेटर्स वाराणसी शहर में गतिशीलता समाधान प्रस्‍तुत करेंगे। इससे आने वाले समय में उसके जरिए भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने में विभिन्न विभागों की मदद से इसे अमल में लाया जा सके।

लॉन्चिंग कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि धर्म एवं अध्‍यात्‍म की नगरी काशी में श्रद्धालु, पर्यटकों एवं स्‍थानीय निवासियों की सुविधा के लिए सस्‍टेनेबल सिटीज चैलेंज में काशी का चयन हर्ष का विषय है। बाबा विश्वनाथ की नगरी में पिछले कुछ सालों में भीड़ काफी बढ़ी है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण होने के बाद से श्रद्धालुओं का आना-जाना काफी बढ़ा है। ऐसे में शहर के लिए होने जा रहे इंतजाम पर हर विशेषज्ञ की नजर रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.