सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में कार्तिक आर्यन ने सलमान खान को नहीं किया है रिप्लेस, असली मामला तो ये है
Updated on
06-06-2024 01:45 PM
कुछ समय पहले ऐसी खबरें थीं कि सलमान खान और सूरज बड़जात्या एक बार फिर साथ आएंगे और बिग बजट मूवी करेंगे। लेकिन अब रिपोर्ट्स हैं कि सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने सलमान को रिप्लेस कर दिया है। लेकिन ऐसा नहीं है। सोर्सेस के मुताबिक, यह सच है कि सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में सलमान नहीं होंगे, पर कार्तिक आर्यन ने उन्हें रिप्लेस नहीं किया है।
Kartik Aaryan पहले ही अक्षय कुमार की फ्रेंचाइज 'भूल भुलैया' को टेकओवर कर चुके हैं और पूरी तरह से एक्टर को रिप्लेस कर दिया। अब जब Sooraj Barjatya की नई फिल्म की बात आई, तो सलमान की जगह Kartik Aaryan का नाम आने पर यही कयास शुरू हो गए कि शायद एक्टर ने दबंग खान को रिप्लेस कर दिया है। पर सच्चाई कुछ और है।
कार्तिक आर्यन की बड़जात्या परिवार से मुलाकात
'ईटाइम्स टीवी' के मुताबिक, फिल्म से जुड़े सोर्स ने बताया, 'कार्तिक आर्यन की हाल ही बड़जात्या के साथ मीटिंग हुई थी। चूंकि अभी एक्टर बिजी हैं, इसलिए वह फ्री होने के बाद ही इस फिल्म से जुड़ेंगे।'
सलमान को नहीं किया रिप्लेस, एक्टर इस कारण नहीं फिल्म का हिस्सा
सोर्स ने आगे सलमान को लेकर कहा, 'सलमान ने बड़जात्या परिवार से कहा था कि वह सुरक्षा कारणों से सतर्क रहना चाहते हैं और एक समय पर एक ही फिल्म पर फोकस करना चाहते हैं। इसी वजह से अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रेम के रोल में सलमान की जगह कार्तिक आर्यन को लिया जाएगा।'
सिर्फ 'सिकंदर' में काम कर रहे सलमान, Bigg Boss OTT भी नहीं कर रहे होस्ट
अभी सलमान खान सिर्फ एआर मुरुगदॉस की फिल्म 'सिकंदर' पर फोकस कर रहे हैं, जो अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कार्तिक को उसी प्रोजेक्ट में लेने पर विचार किया जा रहा है या कोई और प्रोजेक्ट है। कार्तिक आर्यन जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा 'चंदू चैंपियन' में दिखाई देंगे, जिसमें वह पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की कहानी दिखाएंगे। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…