कर्नाटक- कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को ED ने गिरफ्तार किया:छापेमारी में 12 करोड़ कैश, 6 करोड़ की ज्वैलरी मिली

Updated on 23-08-2025 04:40 PM

कर्नाटक से कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को सिक्किम से गिरफ्तार किया। वीरेंद्र की गिरफ्तारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत हुई है। उन पर अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी का आरोप है।

ED ने शुक्रवार को वीरेंद्र के ठिकानों पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को 12 करोड़ रुपए कैश और 6 करोड़ की गोल्ड ज्वैलरी मिली। साथ ही एक करोड़ की फॉरेन करेंसी भी बरामद की है। चार गाड़ियां भी जब्त की गई हैं।

केसी वीरेंद्र कर्नाटक की चित्रदुर्ग विधानसभा में विधायक हैं। बताया गया है कि विधायक की गोवा में कसीनो कारोबार में हिस्सेदारी है। वे करीब पांच कैसिनो के मालिक हैं, जिसमें फेमस पप्पीज कसीनो भी शामिल है।

8 दिन पहले: कर्नाटक में दूसरे कांग्रेस विधायक के घर ₹1.41 करोड़ मिले थे

कर्नाटक में पिछले 8 दिनों में अब तक दो कांग्रेस विधायक शिंकजे में आ चुके हैं। इससे पहले 14 अगस्त को ED ने कर्नाटक कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सैल के घर से 1.41 करोड़ रुपए जब्त किए थे।

ED ने उनके और परिवार के बैंक लॉकरों से 6.75 किलो गोल्ड की ज्वेलरी और बिस्किट बरामद किए थे।

ED ने बताया कि तलाशी में मिले कैश और सोने के अलावा ₹14.13 करोड़ जमा वाले बैंक अकाउंट भी फ्रीज किए गए हैं और कई अहम दस्तावेज, ई-मेल व रिकॉर्ड भी जब्त हुए हैं। सैल उत्तर कन्नड़ जिले की कारवार विधानसभा सीट से विधायक हैं।

मामला साल 2010 में हुए अवैध लौह अयस्क के निर्यात से जुड़ा है। सैल पर आरोप है कि उन्होंने अन्य कंपनियों और बेलकेरी पोर्ट के अधिकारियों के साथ मिलकर करीब 1.25 लाख मीट्रिक टन आयरन गैरकानूनी तरीके से बाहर भेजा था, जिसकी कुल कीमत ₹86.78 करोड़ बताई गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.