जुरेल के गले पर बाउंसर लगी, ग्राउंड पर गिर पड़े:संदीप ने क्लासन को यॉर्कर पर बोल्ड किया, अभिषेक ने लिया रनिंग कैच

Updated on 25-05-2024 12:33 PM

IPL 2024 के क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शुक्रवार को राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट 175 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 20 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन ही बना सकी।

मैच में राजस्थान के लिए इकलौता अर्धशतक ध्रुव जुरेल ने लगाया। इस बीच जुरेल के गले पर बाउंसर भी लगी, जिसके कारण वे ग्राउंड पर गिर गए। वहीं, संदीप शर्मा ने हेनरिक क्लासन को बोल्ड कर दिया। मैच में 2 विकेट लेने वाले अभिषेक शर्मा ने रोवमन पॉवेल का रनिंग कैच भी लपका।

1. सैमसन ने दिया त्रिपाठी को जीवनदान
सैमसन ने ट्रैविस हेड को आउट करने का एक महत्वपूर्ण मौका गंवा दिया। चौथे ओवर में आर अश्विन की आखिरी बॉल पर त्रिपाठी आगे आकर खेले और बॉल मिस हो गई। बॉल विकेटकीपर सैमसन के हाथों से छूट कर दूर चली गई और उन्होंने स्टंपिंग का मौका गंवा दिया।

बल्लेबाजों ने मौके का फायदा उठाया और एक रन के लिए दौड़ पड़े। सैमसन दौड़ते हुए बॉल के पास गई, लेकिन रनआउट का मौका भी गंवा दिया। तब त्रिपाठी 26 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। वे अगले ओवर में 37 रन बनाकर आउट हुए।

2. संदीप ने क्लासन को यॉर्कर पर बोल्ड किया
RR के बॉलर संदीप सर्मा ने SRH के बैटर हेनरिक क्लासन को यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। 19वें ओवर की पहली बॉल संदीप ने स्लोअर यॉर्कर फेंकी। क्लासन इसे समझ नहीं सके और बॉल सीधे लेग स्टंप पर जा लगी। क्लासन 34 बॉल में 50 रन बनाकर आउट हुए।

3. आवेश खान ने लिए लगातार 2 विकेट
RR के बॉलर आवेश खान ने लगातार 2 बॉल में 2 विकेट लिए। 14वें ओवर की पांचवी बॉल पर आवेश ने नितीश कुमार रेड्डी का विकेट लिया। रेड्डी ने रिवर्स स्वीप खेलना चाहा, लेकिन युजवेंद्र चहल को कैच थमा बैठे। इसके बाद अगली ही गेंद पर आवेश ने अब्दुल समद को बोल्ड कर दिया।

4. बॉलिंग के दौरान मार्करम के हाथ से बॉल छूटी, सीधे फील्डर के पास गई
SRH के ऑलराउंडर ऐडन मार्करम के हाथों से बॉल छूटकर थर्ड मैन की ओर खड़े फील्डर के पास चली गई। 13वें ओवर के लिए पैट कमिंस ने ऐडन मार्कराम को गेंद दी। मार्करम जैसे ही दूसरी गेंद फेंकने के लिए तैयार हुए, उनके हाथ से बॉल फिसल गई, जिससे हेटमायर से दूर शॉर्ट फाइन-लेग में चली गई। ऑन-फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने इसे नो-बॉल माना, जिसके बाद मार्करम को दोबारा गेंद फेंकनी पड़ी।

5. जुरेल के गले पर लगी बाउंसर, ग्राउंड पर गिर पड़े
टी नटराजन की एक गेंद ध्रुव जुरेल के गले पर लग गई। 18वें ओवर की पहली गेंद के दौरान नटराजन ने धीमी बाउंसर फेंकी। जुरेल पुल शॉट के लिए गए, लेकिन पूरी तरह से चूक गए। गेंद उनके हेलमेट की ग्रिल के नीचे फंसकर सीधे उनके गले पर लग गई।

गले पर बॉल लगने के तुरंत बाद जुरेल बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। फिजियो उसे देखने के लिए बीच में आ आए और जुरेल कुछ ही समय में अपने पैरों पर खड़े हो गए। जुरेल ने वापसी की और 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे और 56 रन बनाकर नाबाद रहे।

6. अभिषेक शर्मा ने लिया रनिंग कैच
SRH के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा ने शानदार रनिंग कैच लिया। 18वें ओवर में टी नटराजन की बॉल पर रोवमन पॉवेल ने डीप मिडविकेट पर शॉट खेला। नटराजन ने स्लोअर गेंद फेंकी, जिसे पॉवेल नहीं पढ़ सके। बाउंड्री के पास अभिषेक शर्मा थे, हवा में आ रही गेंद को शर्मा ने दौड़ते हुए लपक लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.