जियोसिनेमा का नाम गुम जाएगा, डिज्नी+ हॉटस्टार का चेहरा बदल जाएगा!

Updated on 19-10-2024 12:17 PM
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज की मीडिया कंपनी वायकॉम18 और स्टार इंडिया का मर्जर अंतिम चरण में है। सूत्रों का कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के इस मर्जर के बाद डिज्नी+ हॉटस्टार को एकमात्र स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के रूप में बनाए रखने की उम्मीद है। जियोसिनेमा का विलय डिज्नी+ हॉटस्टार में होगा। इस तरह मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी प्राइमरी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार होगा। रिलायंस का लक्ष्य 2025 के आईपीएल की स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर करने की है।

भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने विलय के बाद बनने वाली कंपनी के स्ट्रीमिंग बिजनस के लिए कई तरह की रणनीति पर विचार किया। एक समय पर उसने डिज्नी+ हॉटस्टार का जियोसिनेमा में मर्जर करने पर विचार किया। साथ ही खेल और दूसरा मनोरंजन के लिए दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म चलाने पर भी चर्चा हुई। एक सूत्र ने कहा कि रिलायंस की लीडरशिप ने अपने बेहतर तकनीकी बुनियादी ढांचे के कारण डिज्नी+ हॉटस्टार को रखने का विकल्प चुना।

डिज्नी+ हॉटस्टार वर्सेज JioCinema


डिज्नी+ हॉटस्टार के Google Play Store पर 50 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हैं जबकि JioCinema के 10 करोड़ डाउनलोड हैं। फरवरी में रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी ने स्टार और Viacom18 के विलय के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी 100 से ज्यादा चैनलों और दो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ 8.5 अरब डॉलर की एंटिटी होगी। रिलायंस की सालाना रिपोर्ट के अनुसार JioCinema औसतन 22.5 करोड़ मंथली यूजर्स तक पहुंच गया। इसके विपरीत, सेंसर टॉवर के अनुसार Disney+ Hotstar के 2023 की चौथी तिमाही में 33.3 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स थे।
जून तक Disney+ Hotstar के पास 3.55 करोड़ पेड सब्सक्राइबर थे। इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान यह संख्या 6.1 करोड़ तक पहुंची थी। इससे पहले Viacom18 ने Voot ब्रांड के तहत अपने विभिन्न OTT प्लेटफॉर्म का JioCinema में विलय कर दिया था। वायकॉम18 इससे पहले तीन प्लेटफॉर्म संचालित करता था- वूट, वूट सेलेक्ट और वूट किड्स।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.