एमपी-सीजी में जन्माष्टमी की धूम, कटनी के जैन मंदिर में चोरी, खरगोन में नदी के बीच फंसा युवक

Updated on 26-08-2024 12:56 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी शहरों में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनी आश्रम में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इधर एमपी और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। खरगोन में बाढ़ के बीच फंसे एक युवक को एसडीआरएफ की टीम ने बचाया है। 

खरगोन के करही में नदी के बीच फंसा युवक

खरगोन जिले में करही के देवपिपल्या गांव में नदी पार कर रहा एक युवक बाढ़ के बीच फंस गया। उसे निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। रेस्क्यू के दौरान अंधेरा हो गया था। मुश्किलों का सामना कर एसडीआरएफ की टीम युवक को बाहर निकाल लाई।

उज्जैन में जन्माष्टमी की धूम

उज्जैन के सांदीपनी आश्रम सहित सभी कृष्ण मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सांदीपनी आश्रम में ही भगवान ने शिक्षा ग्रहण की थी। यहीं वे सुदामा से मिले थे।

इंदौर में भी मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़

इंदौर के गोपाल मंदिर, यशोदा माता मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, बांके बिहारी मंदिर और इस्कान मंदिर सहित सभी श्रीकृष्ण मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सभी मंदिरों में आज भगवान का विशेष शृंगार किया गया है।

रायपुर, बिलासपुर के मंदिरों में भी जुटे श्रद्धालु

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर सहित प्रदेश के सभी श्रीकृष्ण मंदिरों में सुबह से भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। रात 12 बजे होने वाली आरती से पहले भगवान का विशेष शृंगार किया जाएगा। रात में सभी मंदिरों में महाआरती होगी और श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

रायपुर में अस्पताल की बिल्डिंग से गिरकर मरीज की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर में मेडलाइफ अस्पताल की पांचवीं मंजिल से गिरकर एक 60 साल के मरीज की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस अब इस बार की जांच कर रही है कि यह हादसा है, खुदकुशी है या हत्या।

कटनी के जैन मंदिर में चोरी की वारदात

कटनी शहर में कोतवाली थाना इलाके से चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में चोरों ने रात में धावा बोला। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने मंदिर के पीछे की रास्ते की रेलिंग काटी और अंदर घुस गए। इसके बाद वो दान पेटी उठाकर ले गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.