बारिश से जगदलपुर का पारा 12 डिग्री गिरा

Updated on 08-05-2024 05:18 PM

रायपुर। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मंगलवार को प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल गया है। विशेषकर जगदलपुर में हुई झमाझम बारिश के चलते वहां का अधिकतम तापमान 12 डिग्री गिर गया। मंगलवार सुबह से ही बादल छाने के साथ ही प्रदेश भर में ठंडी हवाएं भी चली। हालांकि दोपहर के वक्त तेज धूप भी निकल गई और इसके चलते उमस व गर्मी बढ़ी, लेकिन देर शाम फिर से मौसम का मिजाज बदल गया और रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चली। बारिश व ठंडी हवाओं ने अधिकतम तापमान में गिरावट ला दी है। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया,जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। साथ ही पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा,जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। दुर्ग का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया,जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा, उसके बाद ही मौसम का रुख बदलेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट आने से मौसम में ठंडकता भी बढ़ेगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

तीन दिनों में तीन डिग्री गिरेगा पारा, रायपुर का पारा 2 डिग्री गिरा

अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। उसके बाद मौसम का मिजाज बदलेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। रायपुर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

मंगलवार को लोहांडीगुड़ा- मानपुर में 3 सेमी, जगदलपुर - गीदम - दरभा- माकड़ी - अंतागड़ में 2 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तरी अंदरूनी ओडिशा से राजस्थान तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में बुधवार आठ मई को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों मे हल्की वर्षा व गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। एक दो स्थानों पर वज्रपात के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट भी आएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.