क्या आपकी म्यूचुअल फंड स्कीम बेंचमार्क से बेहतर कर रही है? इन्फॉर्मेशन रेश्यो पर स्टडी से हुआ खुलासा

Updated on 26-04-2025 01:53 PM
नई दिल्ली: ज्यादातर इक्विटी म्यूचुअल फंड अपने बेंचमार्क से बेहतर परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं। इन्फॉर्मेशन रेश्यो (Information Ratio) पर ET की एक स्टडी के मुताबिक, फ्लेक्सी-कैप, लार्ज कैप, मिडकैप और स्मॉल कैप कैटिगरी में पिछले पांच सालों में सिर्फ 14 से 21 फीसदी फंड ही बेंचमार्क से आगे निकले हैं।
  1. क्या है इन्फॉर्मेशन रेश्यो?
    इन्फॉर्मेशन रेश्यो यह जांचता है कि कोई फंड मैनेजर लगातार बेंचमार्क से ज्यादा रिटर्न देने में कितना काबिल है। अगर इन्फॉर्मेशन रेश्यो 0.5 से अधिक है, तो इसका मतलब है कि फंड मैनेजर बेंचमार्क से ज्यादा रिटर्न दे रहा है। नेगेटिव है, तो इसका मतलब है कि फंड ने रिस्क के मुकाबले बेंचमार्क से भी कम रिटर्न दिया है। ऐसी स्थिति में निवेशकों के लिए पैसिव फंड (Passive Funds) बेहतर होते।
  2. क्या कहते हैं आकड़े?
    पिछले 5 सालों में, 23 फ्लेक्सी कैप स्कीमों में से सिर्फ 5 का इन्फॉर्मेशन रेश्यो पॉजिटिव रहा है। लार्ज कैप कैटिगरी में 25 में से 4 स्कीमों का, मिड कैप में 24 में से 4 का और स्मॉलकैप में 21 में से 3 स्कीमों का इन्फॉर्मेशन रेश्यो पॉजिटिव रहा है। स्टडी के मुताबिक पिछले पांच साल में लार्ज कैप स्कीमों ने औसतन 21.93% फ्लेक्सी-कैप ने 23.80%, मिड कैप ने 29.8% और स्मॉल कैप ने औसतन 34.17% का रिटर्न दिया है। लेकिन, अगर इन्फॉर्मेशन रेश्यो के हिसाब से देखें, तो रिस्क को अडजस्ट करने पर ये अपने बेंचमार्क को मात नहीं दे पाए है।
  3. यह कितना सही है?
    ब्रोकरेज फर्म Fisdom के हेड (रिसर्च) नीरव कारकेरा कहते हैं कि किसी एक्टिव फंड को चुनते समय सिर्फ इन्फॉर्मेशन रेश्यो को ही नहीं देखना चाहिए। इसे मार्केट साइकल, फंड मैनेजर की काबिलियत और मैनेजमेंट के तरीके के साथ मिलाकर देखना चाहिए। अगर 1 साल के रिटर्न को देखें तो ज्यादा इक्विटी स्कीमों का इन्फॉर्मेशन रेश्यो पॉजिटिव रहा है। पिछले एक साल में लार्ज कैप फंड्स में 31 में से 14 का इन्फॉर्मेशन रेश्यो पंजिटिव था फ्लेक्सी-कैप में 38 में से 26 स्कीमों का रेश्यो पॉजिटिव रहा। वहीं, मिड कैप में 29 में से 14 स्कीमों और स्मॉल कैप में 27 में से 19 फंड्स का इन्फॉर्मेशन रेश्यो पिछले साल पॉजिटिव रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.