वारी एनर्जीज में जम कर निवेशकों ने लुटाया प्यार, यहां जानिए अलॉटमेंट स्टेटस

Updated on 24-10-2024 12:12 PM
मुंबई: सोलर मॉड्यूल (Solar Module) बनाने वाली मुंबई की कंपनी वारी एनर्जीज (Waaree Energies) के आईपीओ पर इनवेस्टर्स ने जबदरस्त प्यार लुटाया है। इसे 76 गुना से भी ज्यादा ओवरसब्सक्रिप्शन मिला है। आज यानी गुरुवार, 24 अक्टूबर को इसके अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिए जाना हे। जिन आवदेकों को शेयर अलॉट हुआ है, उन्हें कल यानी शुक्रवार तक अलर्ट मैसेज या ईमेल मिल जाने की संभावना है। इसके शेयर अगले सोमवार यानी 28 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं। हम यहां बता रहे हैं अलॉटमेंट स्टेटस जानने का तरीका।

कब खुला था वारी एनर्जीज का आईपीओ


वारी एनर्जीज का आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच बोली के लिए खुला था। इसने नौ शेयरों के लॉट साइज के साथ 1,427-1,503 रुपये प्रति शेयर के तय प्राइस बैंड में अपने शेयर पेश किए थे। कंपनी ने अपने आईपीओ से कुल 4,321.44 करोड़ रुपये जुटाए, जिसमें 3,600 करोड़ रुपये की नई शेयर बिक्री और 48 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

कितना गुना हुआ है ओवरसब्सक्राइब


योग्य संस्थागत बोलीदाताओं (क्यूआईबी) की मजबूत रुचि के कारण इस आईपीओ को कुल मिलाकर 76.34 गुना सब्सक्राइब किया गया है। क्यूआईबी का कोटा तो शानदार 208.63 गुना बुक किया गया था। गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए आवंटन 62.49 गुना बुक किया गया था। बोली प्रक्रिया के दौरान खुदरा निवेशकों और कर्मचारियों के हिस्से क्रमशः 10.79 गुना और 5.17 गुना सब्सक्राइब हुए। निवेश

क्या है ग्रे मार्केट प्रीमियम


वारी एनर्जीज के आईपीओ की ग्रे मार्केट में शुरू से ही अच्छी डिमांड है। अभी इसके एक शेयर के लिए ग्रे मार्केट में 1,550 से 1,570 रुपये का प्रीमियम कोट किया जा रहा है। यह निवेशकों के लिए 105 फीसदी से भी अधिक रिटर्न का संकेत दे रही है।

कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस


इस इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया है। आप चाहे तो इसकी वेबसाइट (https://linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html) पर या फिर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) की वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर अलॉटमेंट स्टेटस की जांच कर सकते हैं।

बीएसई पर कैसे जांचे


सबसे पहले आप इसकी वेबसाइट ऊपर दिए गए लिंक से खोलें।
फिर इश्यू प्रकार के अंतर्गत, इक्विटी पर क्लिक करें
इश्यू नाम के अंतर्गत, ड्रॉपबॉक्स में वारी एनर्जीज लिमिटेड का चयन करें
आवेदन संख्या लिखें
पैन कार्ड आईडी जोड़ें
'मैं रोबोट नहीं हूं' पर क्लिक करें और सर्च बटन दबाएं

लिंक इनटाइम पर कैसे जांचें


लिंक इंटाइम लिमिटेड के वेब पोर्टल पर जाएं

ड्रॉपबॉक्स में आईपीओ/एफपीओ चुनें जिसका नाम केवल तभी डाला जाएगा जब आवंटन अंतिम रूप से हो जाएगा
आपको तीन मोड में से किसी एक को चुनने की आवश्यकता हो सकती है: आवेदन संख्या, डीमैट खाता संख्या, या पैन आईडी
आवेदन प्रकार में, एएसबीए और गैर-एएसबीए के बीच चयन करें
चरण 2 में आपके द्वारा चुने गए मोड का विवरण दर्ज करें
सुरक्षा उद्देश्यों के लिए, कैप्चा को सटीक रूप से भरें
फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.