इंडसइंड बैंक के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को करोड़ों का नुकसान
Updated on
15-03-2025 02:08 PM
नई दिल्ली: इंडसइंड बैंक सुर्खियों में है। बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। 11 मार्च को एक ही दिन में शेयर की कीमत 27% तक भरभरा गई। इस गिरावट की मुख्य वजह अकाउंटिंग में हुई गड़बड़ी है। इसके चलते छोटे निवेशकों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। यह नुकसान और भी बढ़ सकता है। कारण है कि अभी एक्सटर्नल ऑडिट होना बाकी है। इस खबर से बैंक के शेयरहोल्डर्स का भरोसा टूट गया है। मैनेजमेंट पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। बैंक के माइक्रोफाइनेंस लोन में भी दिक्कतें आ रही हैं। आखिर क्या हुआ, क्यों हुआ और आगे क्या होगा, क्या टॉप मैनेजमेंट को इस बारे में पहले से ही पता था। आइए, यहां एक-एक परत को खोलकर देखते हैं।