दो साल बाद फिर से घाटे में आई इंडिगो, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन को कैसे लगा फटका?

Updated on 26-10-2024 12:38 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 986.7 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि ठप विमानों और ईंधन की ऊंची कीमतों के कारण उसे यह घाटा हुआ है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 188.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। दो साल में पहली बार कंपनी को घाटा हुआ है। जून तिमाही में 2,728 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। शुक्रवार को इंडिगो के शेयर एनएसई पर 3.2% गिरकर 4,373.70 रुपये पर बंद हुए।

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि एयरलाइन का ग्रोथ और विस्तार जारी रहा। सितंबर तिमाही में इसकी इनकम 14.6 प्रतिशत बढ़कर 17,800 करोड़ रुपये हो गई। उन्होंने कहा कि परंपरागत रूप से कमजोर दूसरी तिमाही में, ठप विमानों और ईंधन लागत से संबंधित प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण परिणाम और भी प्रभावित हुए। हमने एक नया मोड़ लिया है क्योंकि ठप विमानों की संख्या और संबंधित लागत में कमी आनी शुरू हो गई है। सितंबर तिमाही में एयरलाइन की ईंधन लागत 12.8 प्रतिशत बढ़कर 6,605.2 करोड़ रुपये हो गई।

घाटे का अनुमान


इस बीच, परिचालन से होने वाला राजस्व समीक्षाधीन तिमाही में साल-दर-साल (YoY) 14% बढ़कर 16,970 करोड़ रुपये हो गया। बाजार को उम्मीद थी कि इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन घाटे की रिपोर्ट करेगा लेकिन इतने अधिक घाटे का अनुमान नहीं था। ET Now के एक सर्वेक्षण में एयरलाइन के घाटे को लगभग 219 करोड़ रुपये बताया गया था। दूसरी तिमाही में कंपनी का यात्री टिकट से रेवेन्यू 14,359 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की समान तिमाही से 10% अधिक है।

कंपनी ने घोषणा की कि वह दो सप्ताह में अपना बिजनस क्लास शुरू करने की तैयारी में है। इसका लक्ष्य ग्राहकों को एक नया अनुभव प्रदान करना है। कंपनी को उम्मीद है कि तीसरी तिमाही में उसका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। एयरलाइन के बेड़े में 410 विमान हैं। इनमें 41 A320 CEO, 201 A320 NEO, 112 A321 NEO, 45 ATR, 3 A321 मालवाहक, 6 B737 और 2 B777 शामिल हैं। तिमाही के दौरान कंपनी ने 28 पैसेंजर विमानों को जोड़ा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.