भारत के लिए क्यों बढ़ेगी चिंता
बांग्लादेश में तीस्ता प्रोजेक्ट पर चीनी राजदूत का बयान भारत के लिए चिंता का सबब है। चीन की कोशिश ढाका में प्रभाव बढ़ाने और भारत की भूमिका कम करने की है। चीन का ढाका में प्रभाव भारत के लिए रणनीतिक चुनौती पेश करता है। खासतौर से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चिकन नेक (सिलीगुडी कॉरिडोर) के पास तीस्ता परियोजना में चीन की भागीदारी भारत की चिंता बढ़ाती है।चीन ने तीस्ता परियोजना के लिए बांग्लादेश को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। चीन के राजदूत याओ वेन ने इस पर कहा है कि तीस्ता नदी जल प्रबंधन परियोजना को तुरंत लागू किया जाना चाहिए। चीन ने यूनुस की सरकार के समय में ही इस योजना को लेकर कई शुरुआती समझौते भी साइन कर लिए हैं।
बांग्लादेश में चीनी एम्बेसडर याओ वेन ने कहा है कि उनका देश प्रधानमंत्री तारिक रहमान के साथ मिलकर दोनों देशों की दोस्ती आगे बढ़ाने, सभी सेक्टर में हाई-क्वालिटी बेल्ट एंड रोड सहयोग और चीन-बांग्लादेश कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक कोऑपरेटिव पार्टनरशिप को एक नए लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं।



