भारत के जासूस दुनिया भर में फैले... अमेरिकी मीडिया के दावे के बाद खौफ में पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र को करने लगा याद

Updated on 03-05-2024 01:36 PM
इस्लामाबाद: भारतीय जासूसों के बारे में अमेरिकी मीडिया के दावे के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने भारत के ऊपर पाकिस्तान के अंदर पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या करने का आरोप लगाया है। बलोच ने कहा कि पाकिस्तान ने देश के अंदर आतंकी हमलों के साथ-साथ पाकिस्तानी जमीन पर पाकिस्तानी नागरिकों की हत्याओं में भारतीय एजेंटों के शामिल होने का 'ठोस सबूत' दिया है। पाकिस्तानी प्रवक्ता ने ऑस्ट्रेलिया में एक कथित जासूसी नेटवर्क और अमेरिका मीडिया में खालिस्तानी आतंकी की हत्या की कथित साजिश के दावे को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में ये आरोप लगाए।


संयुक्त राष्ट्र चार्टर का बताया उल्लंघन

बलूच ने कहा, "पाकिस्तान ने पहले कहा है कि दक्षिण एशिया में दशकों से मौजूद भारत का जासूसी नेटवर्क कई महाद्वीपों तक फैल गया है और अब यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का विषय है।" बलूच ने कहा कि "इस तरह की कार्रवाइयां अवैध हैं और अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के साथ ही न्याय के बुनियादी सिद्धांतों और उचित प्रक्रिया का उल्लंघन हैं।"

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लगाई गुहार

बलूच ने कहा, "हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह करते हैं कि वह भारत को उसके अवैध कृत्यों और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए विदेशों में की जा रही कार्रवाइयों के लिए जिम्मेदार ठहराए।" दरअसल, पिछले महीने ही ब्रिटिश अखबार गार्डियन ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि पिछले 3 सालों में पाकिस्तान में कम से कम 20 भारत विरोधी आतंकियों की हत्या की गई। अखबार ने इसके पीछे भारतीय खुफिया एजेंसियों के एजेंट का हाथ बताया था। हालांकि, इस बारे में कोई सबूत नहीं दिए गए थे।

रिपोर्ट आने के बाद पाकिस्तान की बहुत बदनामी हुई थी। पाकिस्तान की सरकार और एजेंसियों को वहां की जनता ने ही आड़े हाथों लिया था, जिसके बाद से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ था। अब अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट और ऑस्ट्रेलिया में कथित भारतीय जासूसी नेटवर्क की खबरों ने उसे एक बार फिर भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाने का मौका दे दिया है। अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की कथित साजिश में कथित तौर पर भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के अधिकारी का नाम लिया था। इस रिपोर्ट को भारत ने गलत बताते हुए सख्ती से खारिज किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.