घटता ही जा रहा है भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, पाकिस्तान का फिर बढ़ गया

Updated on 21-12-2024 01:20 PM
नई दिल्ली: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह घटा है। पिछले ढाई महीने में 29 नवंबर को समाप्त सप्ताह को छोड़ दें तो विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट ही हो रही है। अब 13 दिसंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर से $1.9 billion की कमी हुई है। उधर, अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में (Pakistan Foreign Exchange Reserve) में इस सप्ताह बढ़ोतरी दिखी है।
छह महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 13 दिसंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $1.988 billion की गिरावट हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $3.235 billion की भारी गिरावट हुई थी। इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार अब घट कर $652.869 billion रह गया है। बीते ढाई महीने में सिर्फ 29 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 1.51 billion dollar की बढ़ोतरी हुई थी। उससे पहले तो, लगातार आठ सप्ताह से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार कमी ही हो रही है। इसी साल 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 billion पर के रेकार्ड उच्चतम स्तर पर था।
फॉरेन करेंसी एसेट्स में भारी कमी
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) में भारी कमी हुई है। 13 दिसंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $3.047 Billion की कमी हुई है। अब अपना एफसीए भंडार घट कर USD 562.576 Billion रह गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व बढ़ गया
बीते सप्ताह अपना गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार बढ़ गया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक 13 दिसंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में $1.121 Billion की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार बढ़ कर USD 68.056 Billion पर पहुंच गया है।

एसडीआर में कमी
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 35 Million डॉलर की कमी हुई है। अब यह घट कर 17.997 बिलियन डॉलर रह गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में भी कमी हुई है। इस सप्ताह इसमें $27 Million की कमी हुई है। अब यह घट कर $ 4.240 Billion का रह गया है।

पाकिस्तान का बढ़ गया भंडार
अपने पड़ोसी देश, पाकिस्तान को इन दिनों विदेशी मुद्रा भंडार की जबरदस्त किल्लत झेलनी पड़ रही है। तब भी वहां का विदेशी मुद्रा भंडार ढाई महीने से बढ़ ही रहा है। हां, सिर्फ 6 दिसंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में मामूली 19.1 मिलियन डॉलर की गिरावट दिखी थी। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के मुताबिक 13 दिसंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 31.8 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब वहां का विदेशी मुद्रा भंडार 16.632 मिलियन डॉलर का हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.