डोनाल्ड ट्रंप के सख्त वीजा नियमों से खौफ में भारतीय प्रवासी, अमेरिका में घर से निकलना तक किया बंद

Updated on 30-12-2025 01:35 PM
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने वीजा को लेकर इतने सख्त नियम बना दिए हैं, इमिग्रेशन पर पाबंदी लगाने ट्रंप प्रशासन जिस तरह के कदम उठा रहा है, उसने भारतीय प्रवासियों के मन में खौफ भर दिया है। आलम ये है कि ज्यादातर लोगों को अपने घर से बाहर निकलने तक में डर लगता है। KFF और NYT ने एक सर्वे के हवाले से कहा है कि ज्यादातर अप्रवासी, अब अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों की नजर से बचने के लिए विदेश यात्रा करने से बच रहे हैं। काइजर फैमिली फाउंडेशन (KFF) और न्यूयॉर्क टाइम्स की तरफ से किए गए 2025 सर्वे के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाले लगभग 27 प्रतिशत प्रवासियों ने जानबूझकर कर यात्रा करना बंद कर दिया।

चिंता की बात यह है कि यह डर सिर्फ अवैध प्रवासियों तक सीमित नहीं है, बल्कि जिन लोगों के पास वैध वीजा है, और जिन लोगों ने प्राकृतिक नागरिकता भी हासिल कर रखी है, वो भी घर से बाहर निकलने में कतराते हैं, बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही यात्रा करते हैं। ऐसे लोग भी खुद को लो प्रोफाइल रखते हैं। इनके मन में भी डर है कि कहीं अधिकारी इन्हें गिरफ्तार कर डिपोर्ट ना कर दे। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैध वीजा वाल 32 प्रतिशत लोग और प्राकृतिक वीजा धारक 15 प्रतिशत लोगों ने यात्रा करनी बंद कर दी है। जबकि, बिना दस्तावेज वाले अप्रवासियों में करीब दो-तिहाई, यानी 63% लोग, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय, दोनों तरह की यात्रा से बच रहे हैं।
अमेरिका में अप्रवासियों का बुरा हाल
अमेरिका में इस वक्त क्रिसमस की छुट्टियां चल रही हैं और कई दिनों की छुट्टी है। ऐसे में हर साल भारी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। लेकिन इस बार यात्रा में काफी कमी आई है। KFF और NYT की सर्वे रिपोर्ट से पता चलता है कि ट्रंप प्रशासन के तहत एयरपोर्ट पर काफी सख्ती बरती जा रही है, घरेलू उड़ानों पर नजर रखी जा रही है, ट्रांसपोर्ट सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (TSA) ने घरेलू यात्रा से जुड़ा डेटा, जैसे कि पैसेंजर मैनिफेस्टो, इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) अधिकारियों के साथ शेयर करना शुरू कर दिया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि उन इमिग्रेंट्स की गिरफ्तारी हो सके, उन्हें हिरासत में लिया जा सके और उन्हें देश से बाहर निकाला जा सके, जो गैर-कानूनी रूप से रह रहे हो सकते हैं
भारतीय वीजा धारकों पर सबसे ज्यादा असर
टेक्सास में रहने वाली 30 साल की भारतीय IT प्रोफेशनल शिखा एस. ने दो साल बाद अपने माता-पिता से मिलने के लिए भारत जाने के लिए टिकट बुक किए थे। लेकिन H-1B प्रोफेशनल्स की एक्स्ट्रा जांच और अपॉइंटमेंट में देरी की खबरों के बाद, उन्होंने अपनी यात्रा मजबूर होकर टाल दी है। मुंबई में रहने वाले शिखा के पिता ने कहा, "मेरी बेटी H-1B वीज़ा पर है और भले ही उसे अभी एक्सटेंशन या स्टैंपिंग की जरूरत नहीं है, लेकिन हमने उसे अपनी यात्रा टालने की सलाह दी है। हम नहीं चाहते कि उसे किसी भी गैर-जरूरी परेशानी का सामना करना पड़े।"जुलाई महीने से डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने H-1B और H-4 वीजा से जुड़े कई नियम बदल दिए हैं, जिसका सीधा असर भारतीयों पर पड़ा है। वीजा रिमोट रिन्यूअल खत्म कर दिया गया, नए आवेदनों पर भारी फीस लगा दी गई है और वीजा जारी करने से पहले सोशल मीडिया स्क्रीनिंग जरूरी कर दी गई है। इसके चलते कई भारतीय प्रोफेशनल फंस गये हैं। इमिग्रेशन वकीलों और माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को गैर-जरूरी विदेश यात्रा से बचने की सलाह दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.