पाकिस्‍तान ने जितनी रकम के लिए IMF में कटाई नाक, भारत को उससे कहीं ज्‍यादा 'गिफ्ट' मिलने वाला है

Updated on 14-05-2025 02:44 PM
नई दिल्‍ली: कंगाल पाकिस्‍तान ने हाल में अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में नाक कटाकर जितनी रकम पाई है, भारत को उससे कहीं ज्‍यादा का 'गिफ्ट' मिलने वाला है। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सरकार को रिकॉर्ड डिविडेंड दे सकता है। यह डिविडेंड धीमी ग्रोथ के कारण टैक्‍स रेवेन्‍यू में आई कमी को पूरा करने में मदद करेगा। साथ ही, यह किसी भी आपातकालीन खर्च की जरूरतों को भी पूरा कर सकता है। कोटक महिंद्रा बैंक का अनुमान है कि आरबीआई सरकार को 3.5 ट्रिलियन रुपये यानी 3.5 लाख करोड़ रुपये (41.4 अरब डॉलर) तक का ट्रांसफर कर सकता है। आईडीएफसी फर्स्‍ट बैंक का अनुमान है कि यह डिविडेंड मार्च में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए लगभग 3 लाख करोड़ रुपये होगा। पिछले साल यह भुगतान 2.1 ट्रिलियन रुपये था। आरबीआई अपनी निवेश और डॉलर होल्डिंग्स पर मूल्य परिवर्तन से होने वाली सरप्‍लस इनकम और मुद्रा छापने से मिलने वाली फीस से सरकार को वार्षिक भुगतान करता है।

पाकिस्‍तान को हाल में मिले आईएमएफ से मिले लोन से इस रकम की कहीं तुलना ही नहीं है। आईएमएफ से पाकिस्‍तान को भीख में हाल में 1.4 अरब डॉलर यानी करीब 12 हजार करोड़ रुपये का नया लोन मिला है। इसके लिए उसने पूरी दुनिया में भद्द पिटाई है। उस पर भिखारी का टैग और मजबूती के साथ जड़ गया है। पूरे आईएमएफ प्रोग्राम के तहत पाकिस्तान को कुल 7 अरब डॉलर मिलने हैं। नवीनतम किस्‍त के साथ पाकिस्तान को अब तक लगभग 2.1 अरब डॉलर मिल चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.