भारत 16 साल पीछे, दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने पर चीनी एक्‍सपर्ट को लगी मिर्ची

Updated on 31-12-2025 11:37 AM
बीजिंग: चीन और जापान के बीच ताइवान को लेकर तनाव अपने चरम पर है। जापान की नई पीएम के ताइवान को लेकर दिए बयान के बाद से ही चीन उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। इस जापान को पछाड़कर भारत के दुनिया की चौथी अर्थव्‍यवस्‍था बनने के बाद चीन को एक बार फिर से मौका मिल गया है। चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स के पूर्व संपादक और जहरीली बयानबाजी करने वाले हू श‍िज‍िन ने भारत को जहां तंज कसते हुए बधाई दी, वहीं जापान पर बड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि जापान इस समय सबसे खराब स्थिति में है। हू श‍िज‍िन ने भारत की सफलता को लेकर भी न‍िशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि भारत को मैं बधाई देता हूं लेकिन अभी वह चीन से 16 साल पीछे है।

हू श‍िज‍िन ने एक्‍स पर पोस्‍ट किया, 'भारत आपको बधाई। चाहे इस साल हो या फिर अगले साल, यह केवल समय की बात है कि भारत की जीडीपी जापान को पीछे छोड़ देगी और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन जाएगी। चीन ने साल 2010 में जीडीपी के मामले में जापान को पीछे छोड़ दिया था लेकिन उस समय चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन गया था। दूसरे शब्‍दों में कहें तो अगर हम जापान को बेंचमार्क मानें तो भारत अभी चीन से 15 से 16 साल पीछे है। अगर हम ग्‍लोबल रैंकिंग पर व‍िचार करें तो यह अंतर और भी ज्‍यादा है।'

भारत और जापान पर कसा तंज


भारत और जापान के खिलाफ अक्‍सर जहरीले बयान देने वाले हू श‍िज‍िन ने कहा, 'भारत को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने के लिए चीन या फिर अमेरिका को पीछे छोड़ना होगा। इससे पहले भारत को जर्मनी को पीछे छोड़ना ही होगा।' उन्‍होंने कहा कि जापान इस समय सबसे खराब स्थिति में है। पिछले 15 या 16 साल में जापान दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था से गिरकर अब दुनिया में पांचवें स्‍थान पर पहुंच गया है। चीनी एक्‍सपर्ट ने कहा कि इन पिछले कुछ सालों में जापान यासूकुनी श्राइन और दक्षिणपंथी राजनीति में उलझा हुआ है। जापानी उद्योग के बारे में कोई खबर सुनना बहुत दुर्लभ है।
हू श‍िजिन के इस पोस्‍ट पर लोगों ने उन्‍हें करारा जवाब भी दिया है। मिस्‍टर लिओन ने लिखा, 'चीन अगले कुछ साल में अगला जापान बन जाएगा जहां जनसंख्‍या में कमी की वजह से वर्कफोर्स कम हो जाएगी। वहीं भारत की बात करें तो वह सबसे युवा देश होगा और वर्कफोर्स भी काफी ज्‍यादा होगा।' बता दें कि भारत 4,180 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और 2030 तक जर्मनी को पीछे करके तीसरे स्थान पर पहुंचने की स्थिति में है। भारत लगातार मजबूत वृद्धि आंकड़ों के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था भी बना हुआ है।

जर्मनी को कब पीछे छोड़ सकता है भारत?


वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि 8.2 प्रतिशत रही। यह आंकड़ा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 7.8 प्रतिशत और पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के 7.4 प्रतिशत से अधिक है। एक सरकारी बयान के अनुसार, 'भारत ने 4,180 अरब अमेरिकी डॉलर के मूल्यांकन के साथ जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया और अनुमान है कि 2030 तक 7,300 अरब अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ जर्मनी को तीसरे स्थान से हटाने की स्थिति में है।' दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका है, जबकि चीन दूसरे स्थान पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.