महागठबंधन में पप्पू सच बोल नहीं सकता और टप्पू सही देख नहीं सकता, बिहार चुनाव में योगी का खुल्लमखुल्ला चैलेंज

Updated on 03-11-2025 01:06 PM
दरभंगाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान केवटी विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने विपक्ष को निशाना बनाने के लिए एक नया तंज कसा।

इंडिया गठबंधन के 'तीन बंदर'


सीएम योगी ने महागठबंधन के प्रमुख नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपने गांधी जी के तीन बंदरों के बारे में सुना होगा, आज इंडिया गठबंधन के तीन और बंदर आ गए हैं। पप्पू, टप्पू और अप्पू के नाम पर। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में पप्पू सच बोल नहीं सकता और टप्पू सही देख नहीं सकता।

सुरक्षा और घुसपैठ पर खुल्लमखुल्ला चैलेंज


योगी आदित्यनाथ ने बिहार में दंगों और नरसंहार की घटनाओं का जिक्र करते हुए जनता से अपील की कि वे ऐसी व्यवस्था को वापस न आने दें। उन्होंने सुरक्षा और घुसपैठ पर एनडीए का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने सीधे तौर पर घुसपैठियों को बाहर निकालने और उनकी संपत्ति जब्त करके गरीबों में बांटने का वादा किया।

कश्मीर का उदाहरण


उन्होंने कहा कि जैसे कश्मीर में धारा 370 खत्म करके आतंकियों को मार-मार कर खदेड़ा गया, वैसे ही घुसपैठियों के साथ भी सख्ती से निपटा जाएगा। सीएम योगी ने विपक्षी दलों को परिवारवाद और भ्रष्टाचार की जननी बताया, जो सीधे तौर पर राजद और अन्य वंशवादी दलों पर निशाना था।

रामभक्त और विकसित बिहार का आह्वान


योगी आदित्यनाथ ने जनता से उन ताकतों को वोट न देने की अपील की जो भगवान राम और राष्ट्र की संस्कृति का अपमान करती हैं। उन्होंने भाजपा और एनडीए को 'रामभक्त' बताते हुए कहा कि विपक्ष की राजनीति केवल तुष्टिकरण और व्यक्तिगत स्वार्थ पर आधारित है, जबकि एनडीए की प्राथमिकता विकास और राष्ट्रवाद है। उन्होंने बिहार के मतदाताओं से विकसित और सुरक्षित भविष्य चुनने के लिए एनडीए को वोट देने का आह्वान किया।

योगी आदित्यनाथ सोमवार को दरभंगा के अलावा मुजफ्फरपुर, सारण और पटना जिले में आज जनता-जनार्दन से संवाद करूंगा। सुशासन और विकास के मार्ग पर अग्रसर बिहार की जनता का अपार विश्वास और समर्थन भाजपा-एनडीए के साथ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.