जम्मू में चोरी के आरोपी को जूतों की माला पहनाई:पुलिस ने गाड़ी के बोनट पर बैठाकर सड़कों पर घुमाया

Updated on 25-06-2025 01:42 PM

जम्मू में चोरी के एक आरोपी को जूतों की माला पहनाकर सड़क पर परेड कराने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ पुलिस कर्मी आरोपी को पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठाते नजर आ रहे हैं। वहां मौजूद लोग आरोपी की इस हालत पर पुलिस की तारीफ करते भी नजर आए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो में दिख रहा व्यक्ति एक मरीज के अटेंडेंट से लूटपाट करने का आरोपी है। जिसे शहर के एक अस्पताल के बाहर पकड़ा गया। बाद में लोगों ने उसके हाथ बांधकर और गले में जूतों की माला डालकर सड़कों पर घुमाया।

हालांकि, घटना की निंदा करते हुए जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जोगिंदर सिंह ने मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जोगिंदर ने कहा कि पुलिस कर्मियों की कार्रवाई गैर-पेशेवर और अनुचित थी।

पुलिस का दावा- आरोपी कुख्यात चोर

बख्शी नगर पुलिस स्टेशन के जिस SHO की निगरानी में यह घटना हुई उसने बताया कि आरोपी एक कुख्यात अपराधी है और हाल ही में पकड़े गए एक गिरोह का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आरोपी नशे में था और हाथापाई और लंबे समय तक पीछा करने के बाद पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले अपने मरीज के लिए दवाई खरीदते समय 40,000 रुपए की लूट का शिकार हुए एक व्यक्ति ने शहर के बीचों-बीच एक अस्पताल के बाहर आरोपी को पहचान लिया और उससे भिड़ गया। आरोपी ने चाकू से हमला करके उस व्यक्ति को घायल कर दिया और भागने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि इलाके में गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद, आरोपी के हाथ बांध दिए गए और पीछा करने वाले कुछ स्थानीय लोगों ने उसे जूतों की माला पहना दी।

एक महीने में ऐसी दूसरी घटना

जम्मू शहर में एक महीने में यह दूसरी घटना थी, जब किसी अपराध के आरोपी के साथ इस तरह का व्यवहार सार्वजनिक रूप से किया गया। इससे पहले 11 जून को जम्मू के बाहरी इलाके गंग्याल चौक में गोलीबारी की घटना में तीन आरोपियों को पकड़े जाने के बाद पुलिस कर्मियों ने उसे सार्वजनिक रूप से पीटा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.