बागपत में भाकियू नेता की पत्नी को सांप ने काटा, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस के सामने रात भर चला हंगामा
Updated on
05-11-2025 01:27 PM
बागपत: यूपी के बागपत में सांप काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार की रात भारतीय किसान यूनियन के नेता प्रदीप धाम की पत्नी को सांप ने काट लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी की मौत से आहत प्रदीप धामा और घरवालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने रात करीब एक बजे पंचनामा के लिए आई पुलिस को भी वापस लौटा दिया और जांच की मांग की है। प्रदीप धामा ने डॉक्टरों पर दवा का ओवरडोज देने का आरोप लगाया है।
एनसीआर के भाकियू महासचिव प्रदीप धामा अपने परिवार के साथ बागपत के कोर्ट रोड ईदगाह के पास रहते हैं। रात करीब 10 बजे घर में काम कर रहीं उनकी 38 वर्षीय पत्नी वर्षा को सांप ने डस लिया। उनको लेकर वह तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के डॉक्टरों ने उनको एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
ओवरडोज की बात कहना गलत: इमरजेंसी मेडिकल आफिसर
इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डॉ. विक्रांत चौबे का कहना है कि कुछ लोग महिला को लेकर आए थे जिसको सांप ने काटा था। उनकी उपचार के दौरान मौत हुई है। ओवरडोज दवाई देने का आरोप गलत है। हमने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया था।
सीएमओ स्तर से कराया जा रहा मेडिकल
वहीं, सीएमएस अनुराग वाष्णेय का कहना है कि सांप कांटे के दौरान दी गई दवा की ओवरडोज से मरीज की मृत्यु नहीं होती है। बचाने के लिए कई डोज देनी ही पड़ती हैं। महिला की मौत का कारण कुछ रहा होगा जिसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चल जाएगा। सीएमओ स्तर से मेडिकल कराया जा रहा है।
पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत
बागपत कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि अभी कोई शिकायत प्राप्त नही हुई है। महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अस्पताल की टीम आरोपों की जांच करेगी।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…