अलीगढ़ में IPS नीरज जादौन को शराबियों ने हड़काया, जब बोले- एसएसपी हूं तुम्‍हारा, तो नशा हुआ हिरन

Updated on 26-11-2025 01:44 PM
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एसएसपी नीरज जादौन अचानक मंगलवार रात करीब 8 बजे सिविल ड्रेस में शराबियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंच गए। इस दौरान शराब पी रहे लोगों से एसएसपी ने जब पूछताछ की तो उल्टा शराबियों ने उन्‍हें हड़काते हुए पूछा, तुम कौन हो? एसएसपी नीरज जादौन बोले, तुम्हारे जिले का एसएसपी हूं। यह सुनते ही शराबियों के होश उड़ गए। वे अपना शराब से भरा गिलास-बोतल छोड़कर भाग खड़े हुए। एसएसपी नीरज जादौन ने तत्काल पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया।

एसएसपी की सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने शराबियों की गली कहे जाने वाले इलाके को तत्काल कार्रवाई करते हुए खाली कर दिया। पुलिस ने मौके से 6 शराबियों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं इलाका पुलिस ने नगर निगम की टीम को भी मौके पर बुला लिया और गली में रखी टेबल, बेंच, डीप फ्रीजर सहित अन्य सामान को जब्त कर लिया। पुलिस की अचानक इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच मच गया। शराब पिलाने वाले लोग अपनी दुकान बंद कर भाग खड़े हुए।
मिली जानकारी के मुताबिक,अलीगढ़ शहर के तस्वीर महल चौराहे की 20 फीट चौड़ी गली में रोजाना शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। इस गली में अंग्रेजी,देशी शराब और बीयर की कई दुकान हैं, जहां शाम होते ही शराबियों की महफिल जमा हो जाती है। शरीफ आदमी का निकला बहुत मुश्किल हो जाता है क्योंकि यहां शराबी शराब पीने के बाद गाली गलौज और झगड़ा करते अक्सर दिखाई देते हैं। शराबियों वाली गली कही जाने वाली यह गली एसएसपी ऑफिस के ठीक सामने है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर एसएसपी छापेमारी करने पहुंचे थे।

वही इस कार्रवाई में एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि गली में खुलेआम शराब पिलाई जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी। दुकान बंद कराई गई है और वहां रखा समान हटवाया गया है। गली में मौजूद शराब की दुकान को हटवाने के लिए जिला अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.