बुशरा के पूर्व पति पर इमरान के वकीलों का हमला : बोतलें फेंकी, गला पकड़कर जमीन पर पटका

Updated on 30-05-2024 12:57 PM

इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर मानेका को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर वकीलों ने पीट दिया। इस हमले में इमरान खान के एक वकील भी शामिल थे। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इसमें एक वकील को खावर मानेका का गला पकड़कर उसे धक्का देते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वे नीचे गिर गए। पाकिस्तानी वेबसाइट डेली टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मानेका पर ये हमला तब हुआ जब वे इमरान खान और बुशरा बीबी के गैर-इस्लामिक विवाह मामले में सजा के खिलाफ अपील पर सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे।

कोर्ट ने 23 मई को इस मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज इस मामले में फैसला सुनाया जाना था। लेकिन उन्होंने इस पर कोई फैसला नहीं सुनाया। उन्होंने कहा कि इस मामले को किसी और अदालत में ट्रांसफर किया जाना चाहिए। इसके बाद बिना फैसला सुनाए जज शाहरुख अर्जुमंद चले गए।

इससे बाद पीटीआई के वकील अदालत के भीतर मानेका पर बोतलें फेंकने लगे। ऐसे में मानेका के वकीलों को उन्हें बाहर निकालना पड़ा। कोर्ट से बाहर ले जाते समय इमरान खान के वकील ने मानेका पर हमला कर दिया। इस बीच विपक्षी पार्टी पीटीआई ने पुष्टि की है कि इमरान ने जज पर अविश्वास जताया था जिससे नाराज होकर जज ने खुद को इस केस से अलग कर लिया।

गैरकानूनी निकाह मामले इमरान खान और बुशरा बीबी को पाकिस्तान की अदियाला डिस्ट्रिक्ट जेल में बनी मेकशिफ्ट कोर्ट ने इसी साल फरवरी में 7 साल की सजा सुनाई थी। जज कुदरातुल्लाह ने दोनों की शादी को गैर इस्लामिक करार दिया था और 5 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया था।

दोनों की शादी को बुशरा के पूर्व पति खावर मानेका ने गैर इस्लामिक और गैर कानूनी बताया था और इसके खिलाफ याचिका दायर की थी। उन्होंने कोर्ट से इस शादी को रद्द करने की मांग की थी। खावर ने जोड़े पर आरोप लगाया था कि तलाक के डेढ़ महीने में ही बुशरा बीबी और इमरान खान ने शादी कर ली थी।

खावर ने आरोप लगाया था कि इन दोनों ने इद्दत का समय पूरे होने का भी इंतजार नहीं किया। खावर का आरोप है कि उसने नवंबर में बुशरा बीबी को तलाक दिया था और इद्दत पूरी होने से पहली ही फरवरी में उसने इमरान खान से शादी कर ली।

इस्लाम धर्म में तलाक या फिर पहले पति की मौत के बाद दूसरी शादी करने के लिए करीब 4 महीने का इद्दत पूरा करना जरूरी माना जाता है। इस दौरान महिला को अकेले वक्त गुजारना होता है। शरीयत के मुताबिक इस दौरान महिला किसी और से शादी नहीं कर सकती।

बुशरा-इमरान ने 2 बार निकाह किया था बुशरा-इमरान की शादी कराने वाले मुफ्ती ने बताया था कि बुशरा बीबी की बहन ने मुझे भरोसा दिलाया था कि बुशरा ने इद्दत का पीरियड पूरा कर लिया है। इसलिए मैंने 1 जनवरी 2018 को दोनों का निकाह लाहौर में कराया। इसके बाद फरवरी 2018 में इमरान ने मुझे फिर कॉन्टैक्ट किया।

उन्होंने कहा कि वो एक बार और निकाह करा दें, क्योंकि पहला निकाह शरियत के मुताबिक नहीं था। पहले निकाह के वक्त बुशरा का इद्दत वाला वक्त पूरा नहीं हुआ था। 49 साल की बुशरा इमरान से 22 साल छोटी हैं और पहली शादी से उनके पांच बच्चे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.