कंगाल पाकिस्तान अपनों को भी नहीं छोड़ता, टी20 विश्व कप जीतने के बाद खिलाड़ियों को मिला था धोखा
Updated on
31-12-2025 12:41 PM
नई दिल्ली: भारत समेत दुनिया भर की टीमें टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी कर रही है। इसमें पाकिस्तान भी शामिल है। पाकिस्तान शुरुआत में टी20 की सबसे मजबूत टीमों में एक था। उसने 2007 विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय किया तो 2009 में खिताब अपने नाम कर लिया। श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान ने 2009 टी20 विश्व कप जीता था। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
सईद अजमल का वीडियो 2023 के एक पॉडकास्ट का है। इसमें उन्होंने बताया था कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के हर खिलाड़ी को तब के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने 25 लाख पाकिस्तानी रुपये देने का वादा किया था। खिलाड़ियों को चेक भी मिला लेकिन वह बाउंस हो गया। अजमल ने पॉडकास्ट में कहा, 'मैं हैरान था कि सरकारी चेक भी बाउंस हो सकता है। हमें कहा गया था कि पीसीबी चीफ इसे संभालेंगे, लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार का वादा था। आखिर में, हमें सिर्फ आईसीसी से ही पैसे मिले।'
सईद अजमल 2009 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए 12 विकेट लेकर सबसे सफल स्पिनरों में से एक रहे। वह सबसे बेहतरीन स्पिनर में एक माना जाता था। हालांकि, 2015 में बॉलिंग एक्शन के कारण आईसीसी द्वारा निलंबित किए जाने के बाद उनका करियर खत्म हो गया। करियर में उन्होंने कुल 35 टेस्ट, 113 वनडे और 64 टी20 मुकाबले खेले थे। इस दौरान टेस्ट में 178, वनडे में 184 जबकि टी20 इंटरनेशनल में 85 शिकार किए।
2009 टी20 विश्व कप के बाद पाकिस्तान ने टूर्नामेंट को एक बार भी नहीं जीता है। 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुए विश्व कप में पाकिस्तान ने जैसे तैसे फाइनल तक का सफर तय किया था। लेकिन वहां इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। 2006 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान भारत नहीं आएगा। वह अपने मुकाबले श्रीलंका में ही खेलेगा। भारत के साथ श्रीलंका टूर्नामेंट का को-होस्ट है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…