नोएडा एयरपोर्ट के बारे में आया महत्वपूर्ण अपडेट, फ्रेंच MNC को मिली इस काम की जिम्मेदारी

Updated on 25-10-2024 01:04 PM
नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में बन रहा है। इसका नाम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) रखा गया है। इस एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग से लेकर एनर्जी मैनेजमेंट के तमाम साधनों के लिए फ्रेंच मल्टीनेशनल कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक (Schneider Electric) से करार किया गया है। इस साझेदारी के तहत एयरपोर्ट की परिचालन दक्षता और स्थिरता में सुधार लाने के उद्देश्य से व्यापक भवन और ऊर्जा प्रबंधन समाधान पेश किए जाएंगे।

क्या होगा नोएडा एयरपोर्ट पर

श्नाइडर इलेक्ट्रिक की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के सॉल्यूशन एयरपोर्ट पर अक्षय ऊर्जा स्रोतों को एकीकृत करेंगे। इसके साथ ऊर्जा खपत को अनुकूलित करने के लिए इंटेलीजेंट बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम से लैस करेंगे। इस सहयोग में HVAC सिस्टम, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और प्लंबिंग की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा, साथ ही बैगेज हैंडलिंग सिस्टम और पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज जैसे उप-सिस्टम को एकीकृत किया जाएगा, जिससे एयरपोर्ट का निर्बाध संचालन सुनिश्चित होगा।

ऊर्जा खपत की लाइव निगरानी


नोएडा एयरपोर्ट पर लगने वाले ये सिस्टम एनर्जी और KPI डैशबोर्ड प्रदान करेंगे। यह ऊर्जा खपत की लाइव निगरानी करेंगे, जिससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अपने स्थिरता लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। ये तकनीक ऊर्जा दक्षता में सुधार और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के अवसरों की पहचान करने में भी सहायता करेंगी।

कभी बिजली नहीं जाएगी


श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया के जोन प्रेसिडेंट तथा एमडी एंड सीईओ दीपक शर्मा का कहना है कि कंपनी के सॉल्यूशन निर्बाध बिजली आपूर्ति की गारंटी देंगे। मतलब कि कभी भी एयरपोर्ट पर बिजली गुल नहीं होगी। साथ ही श्नाइडर के सिस्टम एयरपोर्ट की महत्वपूर्ण प्रणालियों के व्यापक प्रबंधन की सुविधा प्रदान करेंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने श्नाइडर इलेक्ट्रिक की विशेषज्ञता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके उन्नत सिस्टम एयरपोर्ट पर कुशल और सुचारू संचालन सुनिश्चित करेंगे।

कब शुरू होगा नोएडा एयरपोर्ट


इस समय नोएडा एयरपोर्ट के कंस्ट्रक्शन का काम तेजी से चल रहा है। एयरपोर्ट का एक रनवे बन कर तैयार हो गया है। इसके साथ ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को भी पूरी तरह से बना लिया गया है। इन सबका परीक्षण चल रहा है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो अगले साल अप्रैल से नोएडा एयरपोर्ट से आप उड़ान भर सकेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.