भोपाल में दुआ-ए-खास के साथ इज्तिमा का समापन:10 लाख से ज्यादा जायरीन शामिल हुए, अब वापस लौट रहे

Updated on 17-11-2025 11:51 AM
भोपाल, भोपाल में चल रहे आलमी तब्लीगी इज्तिमा का समापन सोमवार को दुआ-ए-खास के साथ हुआ। इस मौके पर मौलाना साद साहब ने भावुक माहौल में खास दुआ करवाई। उन्होंने दुआ में गुनाहों की माफी की गुजारिश की और कहा कि इंसानियत पर रहम बरसाया जाए। उन्होंने इंसान और इंसानियत को तवज्जो देने, एक-दूसरे से मोहब्बत और भाईचारे के साथ रहने की ताकीद की।

मौलाना साद ने दुआ में मुसलमानों को हक पर कायम रहने की तौफीक देने की अरज की। उम्मत के दिलों में रहमत और नरमी पैदा होने के लिए भी दुआ की। उन्होंने कहा कि हमें हजरत मोहम्मद साहब की सुन्नतों पर चलने वाला बना, हमारे सब्र को मंजूर फरमा।

उन्होंने दीनी मदरसों की हिफाजत, बीमारों की शिफा और उन लोगों के लिए भी दुआ की जिन पर नाहक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मौलाना ने कहा कि अल्लाह सबकी मुश्किलें आसान करे और रहमतें नाजिल फरमाए।

इज्तिमा प्रबंधन के अनुसार दुआ-ए-खास में इस बार 10 से 12 लाख से ज्यादा जायरीन शामिल हुए। अब लाखों की भीड़ वापसी के लिए लौट रही है।

ट्रैफिक और सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम इतनी बड़ी भीड़ के चलते प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात दोनों स्तरों पर खास रणनीति बनाई है। इज्तिमा स्थल की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस, होमगार्ड और ट्रैफिक स्टाफ तैनात है।

भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन, अतिरिक्त पार्किंग और पैदल मार्गों को सुव्यवस्थित किया है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी अतिरिक्त टिकट काउंटर, ATVM मशीनें और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

गाड़ी खराब या पंचर होने पर मिलेगी तुरंत मदद लाखों जायरीन और हजारों वाहनों की आवाजाही को देखते हुए इज्तिमा कमेटी ने इस बार मैकेनिक और पंचर खिदमत जमात भी तैनात की है।

इज्तिमा में शामिल किसी जायरीन की गाड़ी खराब होने या पंचर होने पर कमेटी से जुड़े मैकेनिक मौके पर पहुंचकर मदद करेंगे। यह सुविधा केवल इज्तिमा में आए जायरीनों के लिए उपलब्ध होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.