डिप्रेशन से मुक्त होना है तो करें ईर्ष्या का त्याग : मनीष सागरजी महाराज

Updated on 05-10-2025 07:33 PM

रायपुर   विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी चातुर्मासिक प्रवचनमाला में उपाध्याय प्रवर युवा मनीषी श्री मनीष सागरजी महाराज ने कहा कि ईर्ष्या आत्मा की शत्रु है। ईर्ष्या शरीर को गलाकर आत्मा के भीतर विकार पैदा करती है। डिप्रेशन का मुख्य कारण ईर्ष्या है। ईर्ष्या ही आत्मा को कमजोर कर देती है। ईर्ष्या से मनोबल कमजोर होता है। मान कषाय अधिक होने के ईर्ष्या की बीमारी आती है। डिप्रेशन से मुक्त होने ईर्ष्या का त्याग करना होगा।

उपाध्याय भगवंत ने कहा कि दूसरों के दोष देखना और दूसरों पर आरोप लगाना बड़ा आसान है। इससे अपना विकास और सुधार नहीं हो सकता। अपना विकास तभी होगा जब हम आत्मकेंद्रित रहेंगे। रोटी, कपड़ा और मकान के बाद चौथी आवश्यकता ज्ञान है। जैन संस्कृति कहती है रोज स्वाध्याय करना चाहिए। वास्तव में अध्ययन करके स्वयं को लाभान्वित करना है। पहले खुद में दृष्टि होना चाहिए। खुद की दोष निकालने की भावना होनी चाहिए। गुणों को ग्रहण कर ही स्वाध्याय की पूर्णता होगी।

उपाध्याय भगवंत ने कहा कि स्वाध्याय और सत्संग के माध्यम से हम सत्य को जानने और जीने का प्रयत्न करते हैं। सच्चाई को जानना और स्वीकार करना ही हमारा मूल लक्ष्य है। नवपदों की आराधना का मुख्य लक्ष्य सिद्ध पद की प्राप्ति करना है। बस हमारा विजन सही रहना चाहिए। हमारा दर्शन,चारित्र्य, ज्ञान और तप ये चार गुण विपरीत होगा तो हम आत्म कल्याण नहीं कर पाएंगे। इसी कारण से आत्मा का भ्रमण संसार में चलते रहता है। इन गुणों को ठीक करना है। तभी हम आत्म कल्याण की ओर आगे बढ़ पाएंगे।

उपाध्याय भगवंत ने कहा कि यदि व्यक्ति के पुरुषार्थ की दिशा सही है तो फल भी सही मिलता है। व्यक्ति कम पुरुषार्थ में भी आगे बढ़ सकता है। बहुत अधिक पुरुषार्थ भी फल नहीं देता है। पुरुषार्थ की दिशा ठीक होगी तो कम मेहनत से भी अधिक फल मिल जाएगा। यही सम्यक दर्शन है। हमें हमारी दिशा को बदलना है। यदि गलत दिशा में जा रहे हैं तो मंजिल तक पहुंच नहीं पाएंगे। सही दृष्टिकोण और सही विजन ही सम्यक दर्शन है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.