बिजली का मोटा बिल बकाया है तो सुधर जाइये, फेसबुक-वॉट्सऐप पर हो जाएगा वायरल

Updated on 28-08-2024 12:03 PM
भोपाल। अब रसूखदारों को बदनाम कर बिजली का बिल वसूलने की तैयारी कंपनी द्वारा की जा रही है। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सभी बड़े बकायादारों के बिल सोशल मीडिया पर वायरल करने का फैसला लिया है।कंपनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप, फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर नाम, पता और बकाया राशि वायरल करेगी। यह ऐसे बकायादार हैं जिनके द्वारा पिछले कई महीनों से बिलों का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है।

कंपनी ने बताया कि कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम,ग्वालियर और चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी 16 जिलों के बड़े बकायादारों के नाम की सूची तैयार कर ली गई है।

इनके नाम सहित पूरी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल कर उनसे बिल भुगतान की अपील की जाएगी। सूची में से फिलहाल प्रमुख 20 बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

इसके बाद सभी बकायादारों की सूची प्रसारित कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं का वाट्सएप समूह भी बनाया जा रहा है। इसमें बकायादारों की सूची भेजी जाएगी, ताकि सभी को पता चल सके कि उनके आसपास कितने बकायादार हैं।

पिछले दिनों कंपनी द्वारा ग्वालियर क्षेत्र के कुछ बकायादारों की सूची को सार्वजनिक स्थानों और इंटरनेट मीडिया पर सार्वजनिक किया गया था।इसके बाद कई उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा किया था तो कंपनी ने उनके नाम भी हटा दिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.